{"_id":"5de810518ebc3e54bd18bd41","slug":"political-bareilly-news-bly386635775","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहन में थी डॉ. बिटिया, पुलिस को महिला अपराधों को हल्के में निपटाने पर हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहन में थी डॉ. बिटिया, पुलिस को महिला अपराधों को हल्के में निपटाने पर हड़काया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी को दिए निगरानी के निर्देश, कहा- स्टाफ बढ़ाकर एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करें
विज्ञापन
बरेली। हैदराबाद की डॉ. बिटिया के दुष्कर्म और हत्याकांड के विरोध में देश भर में गर्म माहौल के बीच प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बुधवार को जब थाना बारादरी का निरीक्षण करने पहुंचे तो महिला अपराधों पर खास फोकस रहा। इन अपराधों को हल्के में निपटाने पर उन्होंने पुलिस अफसरों को हड़काया और एसएसपी को खुद इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए। स्कूल, कोचिंग और मार्केट में एंटी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय करने को कहा। जरूरत हो तो एंटी रोमियो स्क्वाड में स्टाफ भी बढ़ाया जाए।
दोपहर करीब तीन बजे थाना बारादरी पहुंचे प्रभारी मंत्री ने ऑफिस देखने के बाद कंप्यूटर कक्ष की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाहर कंडम वाहनों का जमावड़ा देखा तो जवाबतलब कर लिया। अफसरों ने इसे माल मुकदमाती बताया तो उन्हें इन वाहनों को कहीं और रखने की व्यवस्था करने को कहा। इंस्पेक्टर के कमरे में पहुंचकर थाना स्टाफ की जानकारी ली। हिस्ट्रीशीटर्स की निगरानी की हिदायत दी। 89 विवेचनाएं लंबित पड़ी होने पर नाराजगी जताई। छेड़छाड़ के मामलों के बारे में पूछा तो इंस्पेक्टर ने ऐसे 60 मामले बताए। मंत्री ने महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि मामले की तह तक जाकर पीड़ित के संतुष्ट होने तक जांच और कार्रवाई की जाए।
गंगापुर में स्मैक के धंधे के बारे में पूछा तो अफसरों ने चुप्पी साधी
प्रभारी मंत्री के आने से पहले पुलिस ने उन्हें खुश करने के लिए थाना बारादरी में सजावट करने की भरसक कोशिश की लेकिन यह कोशिश काम नहीं आई। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने गंगापुर में बड़े पैमाने पर चल रहे स्मैक के धंधे पर कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत की तो प्रभारी मंत्री ने इस बारे में अफसरों से पूछा, लेकिन अफसर कोई साफ जवाब नहीं दे सके। इंस्पेक्टर बारादरी ने इतना जरूर कहा कि पिछले दो महीने में वहां आठ-दस बार कार्रवाई हुई हैं। प्रभारी मंत्री ने एसएसपी से बीट पुलिसिंग मजबूत कर स्मैक का धंधा पूरी तरह बंद कराने को कहा।
विज्ञापन
सर, बारादरी इलाके में कोई भूमाफिया नहीं
बारादरी इंस्पेक्टर से प्रभारी मंत्री ने यह भी पूछा कि उन्होंने कितने भूमाफिया पर कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके यहां ऐसा कोई मामला नहीं है। मंत्री ने फिर पूछा, क्या आपके इलाके में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे नहीं हुए हैं तो इंस्पेक्टर ने इससे भी इनकार कर दिया। एसएसपी ने बताया कि दूसरे थानों में भूमाफिया पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
महिला ने मंत्री की गाड़ी रोकी, कहा- पुलिस पति के हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही
थाना बारादरी में कुछ महिलाओं ने प्रभारी मंत्री की गाड़ी रोककर उन्हें प्रार्थनापत्र दिया। संजयनगर में हवाईजहाज वाली गली में रहने वाली राधा ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पति के हत्यारोपी पर मेहरबान है और उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। राधा ने कहा कि उसके पति विनोद पड़ोस की दुकान पर काम करते थे। एक नवंबर को दुकान मालिक ने उन्हें जबरन बुला लिया। बाद में उनका शव मिला। उन्होंने दुकान मालिक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। सीओ अभिषेक वर्मा ने बताया कि विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मंत्री ने एसएसपी को इस मामले को देखने का निर्देश दिया।