{"_id":"5ddd87d78ebc3e54d031fc17","slug":"political-bareilly-news-bly3856026200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
संविधान की गरिमा बरकरार रखने
का शहरवासियों ने लिया संकल्प
- संविधान दिवस पर स्कूल, कॉलेज, समिति और संस्थाओं में हुए कार्यक्रम, साइकिल रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। 70वें भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्कूल, कॉलेजों, सामाजिक समितियों और संस्थाओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान की गरिमा बरकरार रखने का संकल्प लिया।
इस क्रम में आईटीबीपी बुखारा कैंप में भी शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उपमहानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर के योगदान को देश सदैव याद रखेगा। इस दौरान सीवीओ राधेश्याम भारती, उपसेनानी बलवंत राज, उपसेनानी तृतीय वाहिनी मंजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा समेत अन्य स्टाफ ने संविधान की प्रस्तावना और नागरिक मूल कर्तव्यों की शपथ ली। आयोजित गोष्ठी में सहायक अध्यापक रामसरन, डॉ. राजेश कुमार सक्सेना, उपदेश कुमार आदि ने अपने विचार रखे। आर्य पुत्री इंटर कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्या दीप्ति ने संविधान की प्रासंगिकता पर विचार रखे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनएसएस, एनसीसी की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
ज्योति स्वर्णकार ने संविधान विषय पर विचार रखे। भाषण में शिवानी गुप्ता, प्रश्नोत्तरी में संचिता, पोस्टर में शिवांगी विजेता रहीं। बाबा गाडगे सेवा संघ ने अशोकनगर स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने मौजूद सभी को मिठाई खिलाई। वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम से साइकिल रैली निकाली गई। यहां उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद समेत सोनेंद्र श्रोतिया, हरिशंकर आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे। सिंचाई कार्यालय खंड बरेली में भी शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ।