फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

भाजपा में तीन अध्यक्ष, आंवला व शहर क्षेत्र से चुनाव 20 को

Mon, 18 Nov 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत और सुलभ बनाने के लिए सभी संसदीय क्षेत्रों में भारी बदलाव किए हैं। इसके तहत बरेली में दो जिला और एक महानगर अध्यक्ष होगा। संगठन ने इसकी प्रक्रिया रविवार से शुरू करते हुए वोटर सूची जारी कर दी है। आंवला व शहर अध्यक्ष पद के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा। पहली बार आंवला क्षेत्र से अध्यक्ष पद पाने वालों ने दौड़-धूप शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली समेत सभी जिलों में भाजपा ने नए सिरे से संगठनात्मक बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। बरेली जिला तीन भागों में बांटा गया है। नए बदलाव में शहर और कैंट विधान सभा मिलाकर महानगर क्षेत्र बना रहेगा। बिथरी, फरीदपुर, आंवला- एक जिला और दूसरा जिला बहेड़ी, मीरगंज और नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र मिलाकर होगा। इस तरह तीन संगठनात्मक क्षेत्रों में तीन अध्यक्ष तय हुए हैं। नए परिसीमन से पहला चुनाव बीस नवंबर को होगा। संगठन ने 31 मतदाताओं की वोटर सूची रविवार दोपहर प्रकाशित कर दी। नामांकन 20 नवंबर सुबह 11 से एक बजे, दोपहर एक से दो बजे नामांकन पत्र जांच और इसके बाद ढाई बजे तक नाम वापसी होंगे। इस अवधि में ही महानगर अध्यक्ष चुनाव भी प्रस्तावित है। मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि शहर अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया 20 नवंबर को पार्टी कार्यालय पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed