फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

कांग्रेस ने मनाया इंदिरा गांधी का शहीदी दिवस, जयंती पर पटेल को किया याद

Fri, 01 Nov 2019 08:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
political
बरेली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का शहीदी दिवस मनाया। पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी उनकी जयंती पर यादकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सिविल लाइंस स्थित मारिया लॉज में जिलाध्यक्ष रामदेेव पांडेय के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रेमप्रकाश अग्रवाल ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का प्रेरक एवं अलंबरदार बताया। नवाब मुजाहिद हसन खां ने कहा कि दोनों ही नेता दृढ़ निश्चयी और अनुशासन पर बल देने वाले रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. मेहंदी हसन, प्रभात गिरि गोस्वामी, रविंद्र मिश्रा, हाजी जुबैर अहमद आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में अयूब खां चौराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान चौधरी असलम ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांध कर अंग्रेजों को खिलाफ विगुल फूंका। संगठन कार्यालय पर हुई गोष्ठी में अजय शुक्ला ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी के विचार देश हित एवं जनहित में समान रहे हैं। इस दौरान मखदूम हुसैन अंसारी, पंकज उपाध्याय, असलम अंसारी, मोहम्मद हसन, राजेंद्र सागर, अवनीश बख्शी, शकुंतला जौहरी, आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed