{"_id":"5dacbc178ebc3e01536a0bd9","slug":"political-bareilly-news-bly381030645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा पशु कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा पशु कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के स्कूल में भाजपा सरकार का प्रचार
- शुभलेश यादव के रामस्वरूप इंटर कॉलेज में लगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के स्कूल में भाजपा सरकार की योजना का रविवार को जमकर प्रचार-प्रसार हुआ। पशु चिकित्सा विभाग की टीम के साथ शुभलेश यादव ने भी मंच साझा किया और उनके भाई भी मौजूद रहे। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सपा का जिला संगठन इस समय भंग चल रहा है और पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ही यहां संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रविवार को बिथरी चैनपुर के गांव परातासपुर स्थित उनके स्कूल श्री रामस्वरूप इंटर कॉलेज में पशु चिकित्सा विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर/मेला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारियों के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने मंच साझा किया और उनके भाई सुधीर यादव भी मौजूद रहे। इसमें आसपास के कई गांवों के लोग अपने पशुओं का इलाज कराने पहुंचे थे। कार्यक्रम तो संपन्न हो गया लेकिन सपा नेता के स्कूल में भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सपाइयों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ सपाइयों ने यह फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिए हैं।
वर्जन
सीनियर सिटी वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से बिथरी ब्लॉक की पशु चिकित्सा टीम ने आयोजन किया था। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम के बैनर की ओर मेरा ध्यान नहीं गया। इसमें पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अरविंद यादव के पिता डॉ. भारत सिंह, डॉ. अंबरीश कुमार, डॉ. मनमोहन सक्सेना आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
- शुभलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा