फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

सपा कार्यालय से अखिलेश और डिंपल के फोटो गायब 

Tue, 22 Oct 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। सपा के जिला कार्यालय परिवार में दीवार पर लगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव के फोटो गायब हो गए हैं। सपाइयों में चर्चा है कि पिछले साल ही लगे इन फोटो को सौंदर्यीकरण के नाम पर बजट खपाने के लिए हटाया गया है।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सपा के जिला कार्यालय पर करीब डेढ़ साल पहले सौंदर्यीकरण हुआ था। इस दौरान तत्कालीन जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने यहां रंग-रोगन कराने के साथ ही कार्यालय की दीवारों पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डॉ. राम मनोहर लोहिया, डिंपल यादव समेत कई सपा नेताओं के बड़े-बड़े फोटो लगवाए गए थे। उस समय इस कार्य पर करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए थे। इन दिनों सपा के सभी संगठन भंग चल रहे हैं और इसी बीच कार्यालय परिसर में दीवार पर लगे अखिलेश यादव और डिंपल यादव के फोटो गायब हो गए हैं। इसको लेकर सपाइयों में चर्चा चल रही है कि पार्टी से कार्यालय पर सौंदर्यीकरण के लिए कुछ धनराशि आई है, जिसे खपाने के लिए ही यह पोस्टर हटाए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए पार्टी से कोई बजट नहीं आता है। पहले भी मैंने सौंदर्यीकरण कराया था। मेरी या किसी भी सपा नेता की हिम्मत नहीं है कि कार्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो हटा दें। बंदरों ने फोटो फाड़ दिए थे इसलिए उन्हें हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुभलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed