फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

14वें वित्त की जांच कर रहे एडीएम को मेयर ने भेजा अपना पक्ष

Wed, 02 Oct 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। नगर निगम के 14वें वित्त आयोग में गड़बड़ी की शिकायत की जांच एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में बनी टीम कर रही है। जांच टीम नगर निगम से इस प्रकरण से संबंधित रिकॉर्ड मांग चुकी हैं। इधर, मेयर उमेश गौतम ने जांच अधिकारी एडीएम सिटी महेंद्र कुमार को अपना पक्ष भेजते हुए शिकायतों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

एक अधिवक्ता की शिकायत पर एडीएम सिटी महेंद्र कुमार नगर निगम के 14वें वित्त से कराए गए कामों की जांच कर रहे हैं। नगर निगम से रिकॉर्ड भी मांगे जा चुके हैं। इस संबंध में मेयर उमेश गौतम ने एडीएम को स्पष्टीकरण भेजा है। इसमें उन्होंने बताया है कि शिकायत में एक बिंदु कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर भी है। इस संबंध में यह अवगत कराना है कि भवन निर्माण के लिए तीन बार ईं-टेंडर की प्रक्रिया हुई थी। पहली और दूसरी बार कोई भी निविदा वैध न मिलने से टेंडर नहीं हो सके थे। तीसरी बार में निविदा सही मिलने पर टेंडर दे दिए गए थे। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती गई थी। इसी क्रम में मेयर का कहना है कि शील चौराहे से सलेक्शन प्वाइंट तक सड़क के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, जल निकासी और पोल लगाए जाने की भी शिकायत की गई है। जबकि इस काम के लिए भी ई-टेंडर कराए गए थे। इस कार्य के संबंध में डीएम अपनी जांच आख्या मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं। प्रकरण की जांच कर रहे एडीएम सिटी का कहना है कि जांच संबंधी रिकॉर्ड नगर निगम से मांगे जा चुके हैं। सभी तथ्योें की सत्यता जांचने के बाद इसकी रिपोर्ट डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले की जांच कराई जा रही है। अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। सभी पक्षों की सुनवाई और तथ्यों को एकत्र करने के बाद ही रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। - महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed