फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

अश्लील कॉल और वीडियो मामला- फरहत नकवी ने एडीजी से की शिकायत, एक और रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Sep 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। अश्लील कॉल और मेसेज झेलकर परेशान हुईं मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने आरोपियों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई कराई है। केबिनेट मंत्री चेतन चौहान से पैरवी कराने के बाद फरहत ने मंगलवार को एडीजी से उनके दफ्तर में मुलाकात की। एडीजी के निर्देश पर किला पुलिस ने आईटी एक्ट का नया मामला दर्ज कर लिया। फरहत को कॉल और मेसेज करने वालों में सपा नेता समेत कई बड़े नाम हैं।
विज्ञापन

हाल ही में फरहत नकवी ने सीओ टू सीमा यादव से शिकायत की थी कि शुक्रवार रात से उनके नंबर पर लगातार कॉल आ रही हैं। ऑडियो और वीडियो कॉल में लोग गलत बात कर रहे हैं। पता लगा कि कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर उनका एडिट फोटो उनके नंबर, भद्दे कमेंट्स के साथ डाल दिया। इसके बाद सीओ ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके आईटी एक्ट के पुराने मामले में नए नामों को शामिल कर लिया जाएगा। पुलिस ने उनसे नामों की लिस्ट भी ले ली थी।
विज्ञापन

हालांकि इस मामले में प्रभावी कार्रवाई न होती देख फरहत ने केबिनेट मंत्री चेतन चौहान से फोन पर शिकायत की। सोमवार शाम हुई शिकायत के बाद मंत्री ने एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र से फरहत के मामले में प्रभावी कार्रवाई कराने को पैरवी की। एडीजी के बुलावे पर मंगलवार को फरहत पहुंचीं तो कई सबूत और प्रिंटआउट भी साथ ले गईं। इसके बाद एडीजी ने थाना पुलिस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। किला इंस्पेक्टर ने फरहत की ओर से मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फंसे नए केस में
आंवला निवासी सपा नेता बताए जा रहे फैजान पठान और हाफिज फैजान ने फेसबुक पर मेसेज, सीतापुर के एक मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल, शानू गुप्ता, मलूकपुर निवासी सैयद फैजान अली, एकता युवा ग्रुप, किंग न्यूज बरेली ग्रुप, रसीद बिल्डिंग के डायरेक्टर फैज, भूड़ के अनवर, शम्स ग्रुप के संचालक फुरकान शम्सी और ठिरिया निजावत खां के व्हाट्सएप ग्रुप संचालक शकील खां को व्हाट्सएप के जरिये अश्लीलता भरे मेसेज भेजने में नामजद किया गया है। इन पर आईटी एक्ट के साथ ही धारा 505 (2) व (3) में भी कार्रवाई हुई है। फरहत के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी भी की मांग उन्होंने एडीजी से की है। हालांकि एडीजी का कहना था कि पुलिस को नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed