फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

संगठन में होंगे स्वच्छ छवि वाले सक्रिय सदस्य

Wed, 18 Sep 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। संगठन चुनाव को लेकर शहर पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों ही नेताओं ने अलग-अलग बुलाकर स्थानीय पदाधिकारियों से बात की और दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन

भाजपा में इन दिनों संगठन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद अब बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि संगठन में साफ छवि के लोगों को जगह दी जाए। निष्क्रिय नेताओं को संगठन में जगह नहीं मिलेगी। इस दौरान उन्होंने एमएलसी के चुनाव की तैयारियों पर भी बात की और ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने पर जोर दिया। पदाधिकारियों को यह टिप्स भी दिए कि उन्हें किस तरह से कहां-कहां वोट बनवाने हैं। कुछ पदाधिकारियों को अलग बुलाकर भी उन्होंने बात की। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री भवानी सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, प्रतेष पांडेय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यालय का किया निरीक्षण
नया कार्यालय बनने के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल पहली बार यहां पहुंचे थे। उन्होंने पूरे कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया और पदाधिकारियों को वहां की व्यवस्थाएं हमेशा बेहतर स्थिति में रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय पर प्रतिदिन किसी जिम्मेदार पदाधिकारी को बैठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम होें या कोई अन्य.. कानून के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : माहेश्वरी
बरेली। भाजपा कार्यालय पर मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने भाजपा नेताओं पर रिपोर्ट से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने के सवाल पर कहा कि इस पर चिंतन किया जाएगा और समस्या का समाधान होगा। आजम खां को जबरन फंसाने के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर कहा कि कोई झूठी एफआईआर नहीं हुई। अगर कोई झूठी एफआईआर हो जाए तो जांच के दौरान सारे तथ्य सामने आते हैं। जांच चल रही है और जो दोषी पाए जा रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो रही है। आने वाले समय में आजम खां पर और बड़ी कार्रवाई के सवाल पर कहा कि आजम खां हों या कोई अन्य, जो कानून का उल्लंघन करेंगे उन पर सरकार कार्रवाई करेगी। अर्थव्यवस्था में गिरावट के सवाल पर कहा कि लोगों को ऐसा लगता होगा, उन्हें पता होना चाहिए कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। योगी के गाय गोबर से ऊपर न सोचने और अखिलेश यादव के दोबारा लौटने के सवाल पर कहा कि हम राष्ट्रवाद की बात करते हैं और जहां राष्ट्रवाद है वहां योगी हैं, मोदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed