{"_id":"5d813d068ebc3e93bd108da7","slug":"political-bareilly-news-bly376545132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या का माहौल न बिगड़े... इसलिए हर थाने से जाएंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या का माहौल न बिगड़े... इसलिए हर थाने से जाएंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद के विवाद के चलते अयोध्या में माहौल सही रखने के लिए डीजीपी ने एडीजी को पत्र लिखकर फोर्स की मांग की है। हर थाने में अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के नामों की सूची मांगी गई है। इन्हें अयोध्या भेजा जाएगा।
राम जन्मभूमि और बावरी मस्जिद का मामला पूरे देश में चर्चा में बना हुआ है। कोर्ट में भी प्रतिदिन मामले की सुनवाई चल रही है। मौके पर सुरक्षा बलों की कमी के चलते अन्य जिलों से फोर्स भेजने के लिए डीजीपी ओपी सिंह ने बरेली जोन के एडीजी जोन अविनाश चंद्र को 26 अगस्त को पत्र लिखा था। इसमें एडीजी ने अगले ही दिन सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखकर थाने से हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की सूची मांगी। यहां से चिह्नित पुलिसकर्मी अयोध्या भेजे जाएंगे।