{"_id":"5d813ce18ebc3e013371c0ee","slug":"political-bareilly-news-bly37652878","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा ने सेवा सप्ताह शुरू किया है। इसके तहत मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया और एलन क्लब में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी भी पहुंचे।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसी कार्यक्रम के तहत एलन क्लब में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भी क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने किया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी और भाजपा सरकार की उपलब्धियों से संबंधित जानकारियों का प्रदर्शन किया गया। फ्यूचर इंस्टीट्यूट, जय नारायण और सिद्धि विनायक समेत कई कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इस प्रदर्शनी में पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, विधायक पप्पू भरतौल, राजीव गुम्बर, गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना, सुधांशु सक्सेना, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।