{"_id":"5d7febf08ebc3e01431c03e6","slug":"political-bareilly-news-bly3764636119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी मुफ्त पढ़ेंगे श्रमिकों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी मुफ्त पढ़ेंगे श्रमिकों के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेश सरकार ने मनरेगा और भवन निर्माण जैसे काम करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को अब मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में मुफ्त पढ़ाई की सुविधा दिलाने का फैसला किया है। सोमवार रात यहां सर्किट हाउस में पहुंचे सूबे के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह जानकारी दी।
श्रम मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार मनरेगा और भवन संबंधी कार्यों में श्रमिकों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण करने का अभियान चला रही है। सिर्फ ढाई साल में 32 लाख से ज्यादा श्रमिक पंजीकृत हुए हैं और अब प्रदेश में इनकी तादाद 64 लाख से ज्यादा हो गई है। मौर्य ने बताया कि असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों पर भी फोकस किया जा रहा है। पेंशन योजना समेत कई सुविधाएं श्रमिकों दी जा रही हैं। प्राइमरी से उच्चशिक्षा तक पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद और उनके बच्चे जन्म पर आर्थिक सहायता दी जा रही है। उनके पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, बीआर मौर्य, डा. एमएल मौर्य, डा. जितेंद्र मौर्य, देवेेंद्र जोशी आदि ने स्वागत किया। उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम, श्रम अधिकारी महिपाल सिंह आदि ने विभागीय जानकारी दी।