फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

घरों में शोरूम-अस्पताल... मैडम ये ठीक नहीं

Mon, 09 Sep 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। आवास विकास परिषद की कॉलोनियों में आवासीय भवनों का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन उन्हें सील करने की पॉवर न होने से आवास विकास के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे। इसके लिए आवास विकास ने बीडीए वीसी दिव्या मित्तल से भवनों को सील करने की कार्रवाई के लिए पॉवर मांगी है। बीडीए वीसी का कहना है कि आवास विकास के अधिकारियों को इसकी अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर, सिविल लाइंस सहित कई जगहों पर आवास विकास ने आवासीय कॉलोनियां विकसित की थीं, लेकिन यहां बड़ी संख्या में लोगों ने आवासीय भवनों का व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू कर दिया है। यहां शोरूम और अस्पताल खुल गए हैं। आवास विकास परिषद के अपने एक्ट में एक कानूनी पेच यह है कि वह अवैध भवनों का ध्वस्तीकरण तो कर सकता है, लेकिन किसी आवास को सील करनी की उसके पास पॉवर नहीं है। बताते हैं कि ऐसे मामलों में आवास विकास के अधिकारियोें को विकास प्राधिकरण के वीसी से कार्रवाई करने के लिए पावर लेनी होती है। आवास विकास के अधिकारियों ने अपनी विकसित कॉलोनियों में कई जगहों पर अवैध तरीके से संचालित हो रहे व्यावसायिक भवनों को चिह्नित तो कर लिया है, लेकिन बीडीए से पॉवर न मिलने से ऐसी बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कुछ दिन पहले आवास विकास के एक्सईएन ने बीडीए उपाध्यक्ष को चिट्ठी भेजकर भवनों को सील करने का पावर मांगा है। बीडीए अफसरों का कहना है कि कुछ औपचारिक जांच के बाद जल्द ही आवास विकास को यह पावर का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

‘आवास विकास परिषद ने उनकी अपनी कालोनी में अवैध तौर से संचालित हो रहेे भवनों को सील करने के लिए पॉवर मांगने संबंधी चिट्ठी मिली है। इस पर विचार किया जा रहा है। कुछ जरूरी जांच के साथ इसकी अनुमति दे दी जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिव्या मित्तल, बीडीए वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed