फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

बरेली आएंगे पर रामपुर नहीं जा पाएंगे अखिलेश

Mon, 09 Sep 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
political
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
बरेली। पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ ताबड़तोड़ ढंग से आपराधिक मामले दर्ज होने के खिलाफ पिछले हफ्ते ही पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सपाइयों का सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के आह्वान के बाद सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर जाने के कार्यक्रम को लेकर अफसर अलर्ट हो गए हैं। अफसरों को इस मामले में शासन के निर्देश मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था का हवाला देकर अखिलेश यादव को रामपुर जाने से रोका भी जा सकता है। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी की तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर जाने से पहले सोमवार को फरीदपुर रुकने का कार्यक्रम है। उनके निजी सचिव गंगाराम की ओर जिला प्रशासन को दी गई सूचना के मुताबिक सपा अध्यक्ष यहां 15 जुलाई को स्वर्गवासी हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय सियाराम सागर से परिवार से दोपहर तीन बजे मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद शाम चार बजे वह रामपुर में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचकर यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके आगे के कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई है। अखिलेश यादव के इस कार्यक्रम से जिले के अफसर अलर्ट हो गए हैं। शासन को सूचना देने के साथ खुफिया अमले को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल सपा के फायरब्रांड नेता आजम खां के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद रामपुर का माहौल गर्म है। कुछ समय पहले अखिलेश यादव ने सपाइयों से इसका विरोध करने का निर्देश दिया था। पिछले हफ्ते मुलायम सिंह यादव भी कार्यकर्ताओं से सड़कों पर उतरने की भावुक अपील कर चुके हैं। इसी कारण अखिलेश के रामपुर जाने के कार्यक्रम के सियासी मायने देखे जा रहे हैं। बरेली के अफसर शासन के संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक यह तैयारी भी शुरू कर दी गई है कि शासन से अगर अखिलेश यादव को बरेली में ही रोकने का निर्देश आए तो उस पर तत्परता से अमल किया जा सके। हालांकि फिलहाल अफसर इस बारे में कोई बयान देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह निजी कार्यक्रम बताया गया है। अभी तक उनका दौरा रोकने का कोई निर्देश नहीं मिला है। हालांकि धारा 144 लागू होने के कारण उन्हें अपने दौरे में खुद ही नियमों के पालन के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्रतिबद्ध है। - अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन


रामपुर के कांग्रेस नेता की राज्यपाल को चिट्ठी- बिगड़ेंगे हालात, लगाएं पाबंदी
अखिलेश के रामपुर दौरे का विरोध भी शुरू हो गया है। रामपुर के एक कांग्रेस नेता ने राज्यपाल को पत्र लिखकर अखिलेश यादव के दौरे को रद्द करने की मांग की है। कहा है कि दौरा होने पर हालात बिगड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक रामपुर के डीएम ने भी मोहर्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न कर पाने की बात कहते हुए इस दौरे की तारीख आगे बढ़ाने की मांग शासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed