{"_id":"5d72bc488ebc3e01586eee3d","slug":"political-bareilly-news-bly375143343","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस ने निकाला लालटेन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस ने निकाला लालटेन जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस ने बिजली सप्लाई अव्यवस्था, दरों में मनमानी बढ़ोतरी और पानी किल्लत को लेकर लालटेन जुलूस निकाला और सरकार पर गुस्सा जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का वादा करने वाली सरकार ने दरें बढ़ाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। इससे व्यापारी, उद्यमी और आम लोग प्रभावित हैं। लोगों से पानी का टैक्स तो लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें पानी ही नहीं मिलता है। वक्ताओं ने तत्काल बढ़ी दरें वापस करने और सप्लाई सुधार पर जोर दिया।
शुक्रवार शाम अंबेडकर पार्क में एकत्र कांग्रेसियों ने लालटेन जुलूस निकाला, इससे पहले शहर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनविरोधी फैसले ले रही है। इससे महंगाई बढ़ रही और लोगों में आक्रोश है। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि भाजपा लोगों को सभी मुद्दों पर गुमराह कर रही है। लोगों को बिजली-पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग परेशान है, वे अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लालटेन जुलूस विभिन्न स्थानों से निकाला गया और पटेल चौक पर समापन हुआ। अजय शुक्ला, इकबाल सिंह वाले, अनुज गंगवार, मखदूम हुसैन, अवनीश बख्शी, अनीस अहमद खां, कमलेश ठाकुर, कुमकुम शर्मा एम. यूसुफ, आशुतोष शर्मा, हरवीर सिंह बॉबी आदि ने विचार रखे। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे ने भी कार्यक्रम आयोजित कर बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी का विरोध कर दरें वापस करने को कहा। प्रेमप्रकाश शर्मा, अनुपम गुप्ता, जावेद खां, राजीव रंजन आदि ने भाग लिया।