फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

पेट्रोल-डीजल तो था ही महंगा, बिजली की कीमतें बढ़ाकर बिगाड़ा घर का बजट

Sat, 07 Sep 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। बिजली की बढ़ी दरें, नया एमवी एक्ट, यूरिया की किल्लत, शहर में निर्माण कार्यों के चलते यातायात बाधा और आजम खां के खिलाफ लगातार दर्ज हो रहे मुकदमों के विरोध में शनिवार को सपा विरोध प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर सपाई शनिवार को सुबह दस बजे प्रेमनगर में कृष्ण लीला कॉम्प्लेक्स से कलक्ट्रेट तक साइकिल रैली निकालेंगे और फिर डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

रैली से एक दिन पहले शुक्रवार को पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार और पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने सिविल लाइंस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान भगवत सरन गंगवार ने कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। वाहनों पर कई गुना जुर्माना बढ़ा दिया गया है। डीजल, पेट्रोल और गैस तो पहले ही महंगे थे, बिजली दरों में बढ़ोतरी करके घर का बजट बिगाड़ दिया है। किसानों के गन्ना मूल्य का दस हजार करोड़ बकाया है। यूरिया का वजन पहले ही पांच किलोग्राम कम कर दिया है, अब उसकी कालाबाजारी हो रही है। विकास कार्य के नाम पर पुल अधर में हैं और उनकी वजह से जाम लग रहा है। किला, रामगंगा और हार्टमन पुलों में गड्ढे हो गए हैं। जर्जर बरेली-लखनऊ हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। हमारी सरकार ने तमाम विकास कार्य कराए लेकिन इस सरकार को बदला लेने से फुरसत नहीं है, जिसके चलते आजम खां पर लगातार मुकदमे लिखवाए जा रहे हैं। इसके चलते ही सपा अब विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान जफर बेग, योगेश यादव, सूरज यादव, खुसरो मिर्जा, शेर सिंह, प्रवीन कुमार टीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed