फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

नेताजी! बीपी मंडल जन्मदिन से नहीं अपने संघर्ष से बने थे महान नेता

Mon, 26 Aug 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। सपा कार्यालय पर रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल की 101वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का जन्मदिन होने के चलते सपा कार्यालय पर केक भी काटा गया। जयंती के बाद केक काटने के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी में खूब चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा देश में पिछड़ो को उनके हक दिलाने में बीपी मंडल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने आरक्षण लागू कराने में बीपी मंडल के सहयोग पर प्रकाश डाला। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि बीपी मंडल ने छुआछूत के दौरान पिछड़ों को अधिकार दिलाने की आवाज उठाई थी। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि उनके जैसे लोग समाज में अब बहुत कम मिलते हैं। पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, छोटेलाल गंगवार आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अरविंद यादव, दिनेश यादव, योगेश यादव, सतेंद्र यादव, आदेश यादव, सूरज यादव, संजीव यादव आदि मौजूद रहे। संचालन दीपक शर्मा ने किया। रविवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का जन्मदिन था। जयंती के बाद सपा कार्यालय पर ही कुछ कार्यकर्ता केक ले आए तो उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसको लेकर सपाइयों में खूब चर्चा हो रही हैं। उनका कहना है कि जयंती के बाद तो कार्यालय पर जन्मदिन नहीं मनाना चाहिए था। बता दें कि इससे पहले सपा कार्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक के बाद संपेरों को बुलाकर तमाशा देखने का मामला भी चर्चा में आया था। तब सपाइयों ने ही इसकी आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed