फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

सोनिया के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में जागी उम्मीद

Sun, 11 Aug 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
political
सोनिया के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में जागी उम्मीद - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। कांग्रेस पार्टी का सोनिया गांधी के पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया है। उम्मीद जताई है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व संभालने से पार्टी में ऊर्जा आएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ने कहा है कि राष्ट्र के वातावरण में अफीम जैसा प्यारा नशा व्याप्त है। हम भी उसमें प्रसन्न चित हैं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है सोनियां गांधी के पुन: आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय शुक्ला ने कहा है कि मौजूदा दौर में भाजपा सरकार जिस तरह देश पर आरएसएस की विचारधारा थोप कर सांप्रदायिक माहौल बना रही है। ऐसे में सोनिया गांधी को कांग्रेस कार्यकारिणी के आग्रह को मान लिया है इससे कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता विघटनकारी लोगों से मुकाबला करने के लिए सड़कों पर आने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस के पुराने दिन लौटेंगे। पार्टी स्वर्णिम काल को प्राप्त करेगी। निश्चय ही सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सशक्त बन कर उभरेगी और देश को सक्षम नेतृत्व प्रदान करेंगी।




कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने कहा है कि सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। क्योंकि सोनिया गांधी के नेतृत्व में दो बार कांग्रेस सत्ता में आई है। इस लिए उनके नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed