{"_id":"5d3225988ebc3e6d0f40d61c","slug":"political-bareilly-news-bly3692194199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर टली गौरव अरमान की जमानत पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर टली गौरव अरमान की जमानत पर सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिथरी थाने के चर्चित मामले में गिरफ्तार गौरव अरमान की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। पुलिस और वकील पूरी तैयारी के साथ कोर्ट में पहुंचे थे पर सुनवाई को शनिवार के लिए टाल दिया गया।
पिछले साल मोहर्रम पर हुए बवाल के आरोपी गौरव अरमान की जमानत के लिए अदालत में दाखिल अर्जी पर बृहस्पतिवार को भी सुनवाई हुई थी। तब सरकारी वकीलों का पूरा अमला उसका विरोध करने के लिए अदालत पहुंच गया। गरमागरम माहौल में बहस के बाद अदालत ने गौरव की जमानत पर फैसला शुक्रवार के लिए टाल दिया था। शुक्रवार को एडीजी 15 कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी मगर जज के अवकाश पर होने की वजह से मामला एडीजी 11 की कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा। दोपहर बाद सुनवाई शुरू होने से पहले ही इसे टाल दिया गया। अब शनिवार को सुनवाई होगी। गौरव की ओर से उसकी पैरवी के लिए वकील धर्मेंद्र तोमर और अरविंद श्रीवास्तव पहुंचे थे।