{"_id":"658314856e9de186200fec28","slug":"policeman-beats-shopkeeper-for-demanding-money-for-mattress-in-bareilly-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: गद्दा खरीदने के बाद पुलिकर्मी ने नहीं दिए रुपये, दुकानदार ने मांगे तो कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: गद्दा खरीदने के बाद पुलिकर्मी ने नहीं दिए रुपये, दुकानदार ने मांगे तो कर दी पिटाई
Wed, 20 Dec 2023 10:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:33 PM IST
सार
बरेली जिले में पुलिसकर्मी ने रुपये मांगने पर गद्दा दुकानदार को पिटाई कर दी। दुकानदार ने यूपी 112 को कॉल की तो पुलिसकर्मी धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुभाषनगर गन्ना मिल पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी ने रुपये मांगने पर गद्दा दुकानदार को पीट दिया। मामले में एसएसपी दफ्तर में शिकायत की गई है। मामले में जांच के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुरा निवासी सद्दाम ने बताया कि उनकी लिहाफ गद्दों की दुकान गन्ना मिल के पास है। यूपी 112 पर तैनात पुलिसकर्मी ने उनसे गद्दा बनवाया, जिसकी कीमत 980 रुपये है। मंगलवार शाम को पुलिसकर्मी दुकान पर आया और गद्दा मांगा। गद्दा लेकर वह बिना रुपये दिए ही जाने लगा तो सद्दाम ने टोक दिया।
विज्ञापन
सद्दाम का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने गद्दा फेंककर उसकी पिटाई कर दी। दूसरे ग्राहक भी घटना देखकर भाग खड़े हुए। दुकानदार ने यूपी 112 को कॉल की तो पुलिसकर्मी धमकी देकर चला गया। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी पांच दिनों से उसे परेशान कर रहा है। उसने दुकान में आग लगाने की धमकी दी है। एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुन रहे अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन