फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police will take the people shivering in cold to the night shelter in their vehicles

Bareilly News: ठंड में ठिठुरते लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाएगी पुलिस, एसएसपी ने दिए निर्देश

Mon, 09 Dec 2024 05:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 05:31 PM IST
सार

शीतलहर में खुले आसमान के नीचे कंपकंपाते बुजुर्गों व असहाय लोगों को यूपी 112 रैन बसेरों तक छोड़ेगी। इसके लिए एसएसपी ने लिखित निर्देश जारी कर थानेदारों की भी जिम्मेदारी तय कर दी है।

विज्ञापन
Police will take the people shivering in cold to the night shelter in their vehicles
एसएसपी अनुराग आर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इसके लिए नगर आयुक्त की ओर से अपने कर्मचारियों की एक लिस्ट जारी की गई है। इसी क्रम में एसएसपी अनुराग आर्य ने भी अनूठी पहल की है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने जिले के सभी थानेदारों और यूपी 112 स्टाफ को सर्दी में गरीब असहाय लोगों की मदद के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पुलिसकर्मियों की बाकायदा ड्यूटी भी तय की है कि कहीं भी ठंड से परेशान लाचार व्यक्ति दिखे तो पुलिस अपनी गाड़ी से उसे नजदीकी रैन बसेरे तक पहुंचाए। जरूरत के मुताबिक उसके लिए कपड़े आदि की व्यवस्था भी कर दी जाए, जिससे सर्दी से बचाव हो सके। 

विज्ञापन

रात में बढ़ी गलन 
बरेली में रात का पारा गलन का अहसास कराने लगा है। दिन में सर्द हवा के चलते धूप बेअसर साबित हो रही है। जबकि, रविवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। रात में बूंदाबांदी होने से गलन बढ़ गई है।

विज्ञापन

नाला सफाई करने वाली फर्म को दिया लकड़ियों का ठेक
54 सौ क्विंटल लकड़ियों से शहर की सर्दी दूर होगी। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर तो कर दिया है, लेकिन इसमें झोल ही झोल नजर आ रहे हैं। वहीं, नगर निगम की सूची से इस बार तीन रैन बसेरे भी गायब हो गए हैं। ऐसे में इस बार व्यवस्था डांवाडोल नजर आ रही है।

पुरानी फर्म से विवाद की वजह से इस बार नाला सफाई करने वाली फर्म इम्तियाज को लकड़ियों की आपूर्ति का टेंडर दे दिया गया। इस फर्म के पास लकड़ियों की आपूर्ति का कोई अनुभव नहीं। बाजार में जहां 1,200 रुपये प्रति क्विंटल का रेट चल रहा है, वहीं टेंडर 735 रुपये की दर से दिया गया है। 

Weather Update: बरेली-पीलीभीत में बूंदाबांदी... शाहजहांपुर में बारिश, गलन के बीच सर्द हवा से कांपे लोग

चर्चा यह भी है कि कम रेट की भरपाई मात्रा घटाकर की जाएगी। यानी, लकड़ियां कम मात्रा में डाली जाएंगी। इसमें सांठगांठ की बात भी सामने आ रही है। इस मामले में पक्ष जानने के लिए नगर निगम के मुख्य अभियंता को कॉल की गई, पर उन्होंने रिसीव नहीं की।

दूसरी ओर, निगम ने इस बार सात स्थायी और चार अस्थायी रैन बसेरों की सूची जारी की है। इसमें हजियापुर के दो स्थायी रैन बसेरों का जिक्र नहीं है। मथुरापुर सामुदायिक केंद्र का अस्थायी रैन बसेरा भी सूची से गायब है। अफसरों का तर्क है कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बदले दूसरे रैन बसेरों में व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं।

विज्ञापन

यहां हैं स्थायी रैन बसेरे
बाकरगंज, सैदपुर हॉकिंस, बदायूं रोड, पटेल चौक, हरूनगला, छोटी विहार, प्रेमनगर।
अस्थायी रैन बसेरे
चौपुला चौराहा, पुराना रोडवेज, सेटेलाइट, डेलापीर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed