फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police will take action if ruckus is created during New Year celebrations in Bareilly

Bareilly: नये साल के जश्न में हुड़दंग मचाया तो जाना पड़ेगा जेल, शराब पीकर वाहन चलाने पर भी होगी कार्रवाई

Sat, 30 Dec 2023 09:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 09:27 AM IST
सार

नये साल के जश्न में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसे लेकर पुलिस और यातायात पुलिस शनिवार शाम से ही अभियान शुरू कर देगी। 

विज्ञापन
Police will take action if ruckus is created during New Year celebrations in Bareilly
ब्रेथ एनालाइजर से जांच करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नये साल के जश्न के दौरान हुड़दंग मचाया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। शनिवार शाम से पुलिस और यातायात पुलिस की टीमें अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगी। हुड़दंगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि थानों की पुलिस के साथ यातायात पुलिस की टीम बनाकर हुड़दंगियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। शाम पांच बजे से रात दस बजे तक टीमें रास्तों, सार्वजनिक स्थानों से लेकर होटलों व ढाबों की चेकिंग करेंगी। 
विज्ञापन


यातायात पुलिस वाहनों को अनियमित तरीके से दौड़ाने व यातायात नियमों का पालन न करने के आधार पर चालान करेगी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी कि चालकों ने शराब तो नहीं पी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति के नहीं होगा आयोजन
एसपी सिटी ने बताया कि प्रशासन ने जिन होटलों को लाइसेंस दिए हैं, सिर्फ वहीं नई साल के कार्यक्रम हो सकेंगे। जिन होटलों में बार हैं, वहां सीमित तौर पर कार्यक्रम कराए जा सकेंगे। अगर कहीं बिना अनुमति के आयोजन होता मिला या हुड़दंग हुआ तो पुलिस होटल या संबंधित संस्थान के संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज करेगी। 

थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में चेकिंग कर ऐसी गतिविधियों पर नजर रखें। होटलों, बरातघर संचालकों को पार्किंग की व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल से लेकर दरवाजे तक सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया है।
 

आबकारी टीम को दिया निर्देश
जिला आबकारी अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि होटल संचालकों को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि बिना लाइसेंस शराब पार्टी न करें। इसकी चेकिंग के लिए आबकारी विभाग की टीमें लगाई गई हैं। कहीं भी बिना अनुमति के शराब पिलाने की शिकायत सही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

सेटेलाइट पर बवाल के बाद सन्नाटा
सेटेलाइट बस स्टैंड चौराहे पर पीलीभीत रोड की ओर तीन दिन पहले बवाल हुआ था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच कर रही है। दरअसल यहां शाम होते ही सड़क पर खोखे व दुकानों पर शराबी जुट जाते हैं। ठेलों पर भी जाम छलकते हैं और शराब तक बेची जाती है। 

शाम से आधी रात तक चौराहे पर असामाजिक तत्व जुटे रहते हैं। दो दिन से यहां सुकून की स्थिति है। कई खोखे बंद होने से हुड़दंगी भी नहीं जुट रहे। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed