{"_id":"667ff39c0742e9848809d565","slug":"police-took-jan-seva-kendra-operator-in-custody-for-fraud-in-making-aadhar-card-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने में खेल: फरीदपुर से जनसेवा केंद्र संचालक को हिरासत में ले गई पुलिस, दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने में खेल: फरीदपुर से जनसेवा केंद्र संचालक को हिरासत में ले गई पुलिस, दस्तावेज जब्त
Sat, 29 Jun 2024 05:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:19 PM IST
सार
मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट पर पुलिस ने फरीदपुर में छापा मारकर जनसेवा केंद्र संचालक को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में आधार कार्ड बनाने में खेल कर रहे जनसेवा केंद्र के संचालक को मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर सीओ प्रथम की टीम ने हिरासत में ले लिया। उससे कई प्रिंटर, कंप्यूटर व दस्तावेज जब्त कर लिए। इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
फरीदपुर कस्बा में लाइन मठिया पार अवनीश कंप्यूटर्स नाम से जनसेवा केंद्र संचालित है। संचालक आधार कार्ड बनाने के साथ ही आधार से रुपये निकालता था। शुक्रवार शाम दो गाड़ियों से आई टीम ने केंद्र संचालक को हिरासत में ले लिया। एक घंटा तलाशी के बाद दुकान पर रखे कई प्रिंटर, कंप्यूटर व दस्तावेज जब्त कर गाड़ी में रख लिए।
विज्ञापन
पड़ोसी पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हटा दिया। वीडियो भी नहीं बनाने दिया। केंद्र संचालक को लेकर टीम चली गई। उसके परिजन उसके अपहरण की तहरीर लेकर फरीदपुर थाने पहुंचे। बरेली कोतवाली में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन