फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police took action on illegal taxi stands in towns

Bareilly News: कस्बों में अवैध टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई शुरू, अब शहर की बारी; कई वाहनों के चालान काटे

Mon, 22 May 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 May 2023 05:32 PM IST
सार

अमर उजाला में शहर-कस्बों में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित करने पर लगातार खबरें प्रकाशित की हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश के बाद अब कार्रवाई होने लगी है। 

विज्ञापन
police took action on illegal taxi stands in towns
सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होते हैं वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित करने वालों के खिलाफ कस्बों में कार्रवाई शुरू हो गई है। अब शहर में इन पर नकेल कसने की बारी है। आंवला में वाहनों को सीज किया गया और उनका चालान किया है, जबकि हाफिजगंज में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। वहीं, शहर में कार्रवाई के लिए एसएसपी ने निगरानी और धरपकड़ की कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


अमर उजाला में शहर-कस्बों में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित करने पर लगातार खबरें प्रकाशित की हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश के बाद अब कार्रवाई होने लगी है। आंवला में डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को आठ वाहनों को सीज किया गया और चार वाहनों का चालान काटा। यहां के पुरैना तिराहे, बिसौली बस स्टैंड, रामनगर रोड, अलीगंज बस स्टैंड से बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। वहीं, हाफिजगंज में कांस्टेबल विशेष कुमार की तहरीर पर अवैध स्टैंड से वाहन संचालित करने के आरोप में ठेकेदार महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इधर, बरेली शहर के पटेल चौक के अवैध स्टैंड से चौकी और जिम्मेदारों तक महीने का हिसाब देने में जिस शख्स का नाम चर्चा में आ रहा है, कोतवाल हिमांशु निगम ने उसके बारे में जानकारी कराई। चौकी प्रभारियों के स्तर से कोई कार्रवाई न होते देख कोतवाल ने युवक को बुलाकर पूछताछ की तो पैरवी में भी कुछ लोग उतर आए। कोतवाल ने आरोपी का मोबाइल लेकर नंबर सर्विलांस सेल को दे दिया। चौपुला स्टैंड से जिम्मेदारों तक हिसाब पहुंचाने वाले शख्स पर भी कार्रवाई होनी है। कोतवाली पुलिस, सुभाष नगर पुलिस और यातायात पुलिस का दफ्तर होने के नाते एक-दूसरे के पाले में गेंद डाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार बाजार का फैलने लगा आकार

एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने कुछ दिन पहले मालियों की पुलिया के पास लगने वाला रविवार बाजार को हटवा दिया था। कुछ रविवार बंद पड़े सिनेमाहाल में ही बाजार लगा। अब यह बाजार फिर से सड़क पर आने लगा है। इस बार ठेले और फड़ सड़क पर लगे तो ऑटो से लेकर ई रिक्शा तक सड़क घेरे नजर आए।

हेलमेट न लगाने वालों पर हुई कार्रवाई 

प्रभारी एसएसपी राहुल भाटी ने बिना हेलमेट और तीन या चार लोगों को लेकर दोपहिया वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। पहले दिन 130 दरोगाओं ने 30 प्वाइंट पर चेकिंग की। सैकड़ों वाहनों का चालान कर लाखों रुपये का जुर्माना वसूल किया।

एसपी सिटी के मुताबिक वाहन चालक हेलमेट लगाना भूल गए हैं। ट्रिपिल राइडिंग की वजह से हादसे भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह अभियान 15 दिन तक चलाया जाएगा। 130 दरोगाओं को इस अभियान में जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें कम से कम 30 चालान रोज करने का निर्देश दिया है। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और शाम पांच से नौ बजे तक अभियान जारी रहेगा। चेकिंग की स्थिति और उल्लंघन करने वालों की संख्या का हाल नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम से देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed