फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police Station in-charge beat two villagers by locking in the room in Bareilly

दरोगा बोला- हवाई जहाज बना देंगे: थाने में प्रधान के चाचा को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

Tue, 30 May 2023 02:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 May 2023 02:22 PM IST
सार

गांव गहलुइया निवासी गजराज सिंह कई लोगों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने शेरगढ़ थाना प्रभारी पर कमरे में बंदकर पीटने का आरोप लगाया। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Police Station in-charge beat two villagers by locking in the room in Bareilly
पीड़ित गजराज सिंह व अन्य ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाना प्रभारी पर एक व्यक्ति ने कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पूर्व प्रधान की शह पर पुलिस उसे और उसके भतीजे को पकड़ कर ले गई। इसके बाद बेरहमी से पीटा। थाना प्रभारी ने उसे थप्पड़ भी मारे, जिससे सुनाई देना भी बंद हो गया है। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच कर मामले की शिकायत की।    

विज्ञापन


शेरगढ़ थाने के गांव गहलुइया निवासी गजराज सिंह कई लोगों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान को हराकर उनका भतीजा हरेंद्र कुमार इस बार प्रधान बन गया था। तभी से पूर्व प्रधान उन लोगों से रंजिश मानता था। उन्हें और उनके रिश्ते के भतीजे मंगली को पूर्व प्रधान के साथ आए एसओ शेरगढ़ 24 मई को पकड़कर ले गए। थाने में उन्हें कमरे में बंद कर डंडों से बुरी तरह पीटा गया। 

विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक थाना प्रभारी कह रहे थे कि तुझे हवाई जहाज बना देंगे। मंगली ने शरीर पर चोट के निशान दिखाए। बताया कि दाहिने कान पर इतनी तेज थप्पड़ मारा कि सुनाई देना बंद हो गया है। उन्होंने आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप से सिफारिश कराई तो पुलिस ने उन दोनों का चालान कर दिया गया। पुलिस और निजी तौर पर कराए गए मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट भी उनके पास थी। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। उधर, शेरगढ़ एसओ ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed