{"_id":"5c1f07f8bdec2256ae0cb66e","slug":"police-seized-haryana-brand-liquor-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक और हेल्पर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक और हेल्पर हिरासत में
Sun, 23 Dec 2018 09:28 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से तस्करी कर प्रदेश में लाई गई हरियाणा ब्रांड की शराब से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ लिया। चालक और हेल्पर को हिरासत में लेकर पुलिस ने ट्रक सेंथल चौकी पर खड़ा करा दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
हाफिजगंज एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि शनिवार को वह टीम के साथ हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। संदिग्ध लगने पर एक डीसीएम को रोका। पूछने पर चालक ने ट्रक में सीमेंट होने की बात कही। जब तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें शराब की पेटियां भरी थीं।
चालक ने बताया कि उसने हरियाणा के पानीपत से ट्रक लोड किया था। उसे इसमें सीमेंट होने की बात बताई गई थी। हालांकि पुलिस अभी यह नहीं पता लगा पाई है कि ट्रक में इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
फिलहाल हाफिजगंज पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर सेंथल चौकी पर खड़ा करा दिया है और चालक व हेल्पर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इसके पीछे कोई बड़ा गैंग काम रहा है, जो बड़ी मात्रा में हरियाणा की शराब प्रदेश में सप्लाई कर रहा है।