{"_id":"604bbccd8ebc3eda4d71aa8e","slug":"police-recruitment-examination-of-physical-fitness-and-documents-of-candidates-started-bareilly-news-bly440266280","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्तीः अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और दस्तावेजों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्तीः अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और दस्तावेजों की जांच शुरू
विज्ञापन
शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आए अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली, बदायूूं, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर के बोर्ड कर रहे हैं जांच
विज्ञापन
कड़ी जांच प्रक्रिया के बाद ही भर्ती कक्ष में अंदर जाने का मिला मौका
बरेली। पुलिस भर्ती को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख और उनके दस्तावेजों का परीक्षण शुरू हो गया। इसमें वर्ष 2018 की पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले जोन के सभी अभ्यर्थी बुलाए गए हैं।
वर्ष 2018 में हुई जेल बार्डर, घुड़सवार पुलिस, फायरमैन आदि पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों की जांच शुरू हुई। इसके लिए बरेली, बदायूूं, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर के बोर्ड गठित किए गए हैं। शुक्रवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख की गई। भर्ती कक्ष में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की तलाशी भी ली गई। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि बरेली बोर्ड के सामने शुक्रवार को 30 अभ्यर्थी परीक्षण के लिए उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी जांच प्रक्रिया के बाद ही भर्ती कक्ष में अंदर जाने का मिला मौका बरेली। पुलिस भर्ती को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख और उनके दस्तावेजों का परीक्षण शुरू हो गया। इसमें वर्ष 2018 की पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले जोन के सभी अभ्यर्थी बुलाए गए हैं।