फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police recovered the dead body of a girl who jumped into the canal in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: मां-बाप के झगड़े से दुखी बेटी ने दी जान, नहर में लगाई छलांग, छह दिन बाद मिला शव

Fri, 27 Jan 2023 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

हैदराबाद क्षेत्र में माता-पिता के झगड़े से क्षुब्ध होकर गांव खोखाय निवासी निशा ने नहर में छलांग लगा दी थी। उसका शव छह दिन बाद 25 किमी दूर नहर से बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Police recovered the dead body of a girl who jumped into the canal in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव खोखाय में 21 जनवरी की रात सीतापुर ब्रांच नहर में डूबी 22 वर्षीय छात्रा निशा देवी का शव छठे दिन मितौली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के पास नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी की शाम खोखाय निवासी सतीश राठौर ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। इससे क्षुब्ध हुई सतीश की 22 वर्षीय पुत्री निशा देवी ने रात नौ बजे सीतापुर ब्रांच में छलांग लगा दी थी। बेटी का पता नहीं चलने पर सतीश ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 

विज्ञापन

25 किमी दूर बरामद हुआ शव 

इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों एसडीआरएफ टीम से मोटर बोट के जरिए दो दिनों तक शव की पानी में तलाश कराई, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। अधिकारियों के निर्देश पर जब नहर का पानी बंद करने पर 26 जनवरी को निशा का शव 25 किलोमीटर दूर मितौली थाना क्षेत्र में रामनगर गांव के समीप नहर से बरामद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शशि शेखर यादव ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में हैदराबाद और मितौली थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने लड़की का शव पानी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed