{"_id":"6618de5698ab71708b049c81","slug":"police-raids-hotel-cought-couple-in-the-room-budaun-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Raid: होटल के कमरों में थे प्रेमी जोड़े, पुलिस ने मारा छापा तो मच गई खलबली, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Raid: होटल के कमरों में थे प्रेमी जोड़े, पुलिस ने मारा छापा तो मच गई खलबली, दो पकड़े
Fri, 12 Apr 2024 12:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:40 PM IST
सार
बदायूं में पुरानी चुंगी के नजदीक स्थित होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात छापा मारा। एक कमरे से प्रेमी युगल पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल में मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में पुरानी चुंगी के नजदीक पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक और होटल पर छापा मारा, जिससे होटल में खलबली मच गई। कमरों में युवकों के साथ युवतियां थीं। मौका पाकर कई भाग गए। मौके से एक प्रेमी युगल पकड़ा गया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इस कार्रवाई के बाद करीब एक घंटे हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष नितिन कमठाना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पुरानी चुंगी के नजदीक एक होटल पर छापा मारा। इस होटल पर एक साल पहले भी छापा मारा गया था। तब होटल से कई लड़के और लड़कियां पकड़े गए थे।
विज्ञापन
कुर्मी समाज में असंतोष: नेता बोले- बरेली में संतोष से है भाजपा, मेयर का इस्तीफा नहीं लिया तो भुगतना होगा अंजाम
विज्ञापन
होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन होटल मालिक को पकड़ा नहीं गया था। अब उसने फिर से नाम बदलकर होटल शुरू कर दिया था। पुलिस उसके होटल से पकड़े गए जोड़े को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर क्राइम संजय शुक्ला ने बताया कि युवक और युवती को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।