फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police raided the house and arrested 14 bookies in Bareilly

Bareilly News: बंद मकान में हो रहा था 'बड़ा खेल', पुलिस ने मारा छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार, सरगना फरार

Tue, 20 May 2025 03:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 May 2025 03:01 PM IST
सार

बरेली के गंगापुर में एक बंद मकान में सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। इसकी जानकारी पर बारादरी पुलिस ने सोमवार रात छापा मारा। मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police raided the house and arrested 14 bookies in Bareilly
पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में थाना बारादरी पुलिस ने सोमवार को श्यामगंज चौकी क्षेत्र के गंगापुर में दबिश देकर अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 14 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह का सरगना तन्नु उर्फ जगमोहन भाग निकला। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल, सट्टा पर्चियां और उपकरण बरामद किए गए हैं। सभी पर जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने गंगापुर में बंद मकान पर छापा मारा। यहां सट्टा माफिया जगमोहन सट्टा संचालित करा रहा था। सरगना मकान के बाहर से निगरानी कर रहा था और पुलिस को आता देख भाग गया। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंस्पा के बहाने देह व्यापार: बरेली में बिहार के दंपती चला रहे थे रैकेट, मसाज के नाम पर होता था जिस्म का सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार 14 अभियुक्तों में दीपक गुप्ता और धर्मेंद्र यादव पहले भी सट्टा में जेल जा चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि तन्नु सट्टा कारोबार का मास्टरमाइंड है और उसके पास ही सभी पर्चियां और रुपयों का हिसाब पहुंचाया जाता है। इनसे 29,540 नगद, छह मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के) चार पेन, दो पैड (सट्टा पर्चियां), दो पैमाने, दो कैलकुलेटर, दो काउंटर बरामद किए गए। 

इनकी हुई गिरफ्तारी
धर्मेंद्र यादव निवासी मढ़ीनाथ, दीपक गुप्ता, निवासी फाल्तूनगंज, रामाशंकर निवासी शाहदाना, रोहित राजपूत, निवासी गंगापुर, रवि कुमार, निवासी रोहली टोला, भूगेन्द्रपाल, निवासी मोहनपुर, राजीव कुमार, निवासी भूड़, अंकित गुप्ता, निवासी पराताशपुर, राकेश कश्यप, निवासी करगैना, उमर उर्फ मुन्ना, निवासी वानखाना, नुरउद्दीन, निवासी चौधरी तालाब, अय्यूव, निवासी कांकरटोला, श्याम कुमार, निवासी माधोबाड़ी, राहुल गोस्वामी, निवासी माधोबाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed