Bareilly News: पुलिस ने होटल गरम मसाला पर मारा छापा, लड़के-लड़कियां छलका रहे थे जाम, मैनेजर गिरफ्तार
होटल गरम मसाला में लड़के और लड़कियां शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस को देख कर सभी भाग खड़े हुए। चार लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया। मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बिना अनुमति चल रहे हुक्का बार युवाओं की नसों में नशे का जहर घोल रहे हैं। होटलों में भी अवैध तरीके से बार चलाया जा रहा है। ब्रूबेरी कैफे में गोलीकांड के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस की नींद टूटी है। सीओ सिटी प्रथम श्वेता यादव के साथ प्रेम नगर थाना पुलिस ने बीती रात कई होटलों और कैफे में चेकिंग की।
होटल गरम मसाला में लड़के और लड़कियां शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस को देख कर सभी भाग खड़े हुए। चार लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके अलावा होटल के मैनेजर सुधीर को गिरफ्तार करके रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर गोली कांड मामले में कैफे संचालक की ओर से भी घायल गौतम के साथियों के खिलाफ तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ब्रूबेरी कैफे में हुआ था गोलीकांड
राजेंद्रनगर के ब्रूबेरी कैफे में शनिवार देर रात फायरिंग में हुई थी, जिसमें गोली लगने से गौतम यादव नाम का युवक घायल हो गया था। रितिक का उसकी प्रेमिका से विवाद हो गया था। वह रितिक के गले से सोने की चेन तोड़ ले गई तो वह उसका पीछा करते हुए दोस्तों के साथ ब्रूबेरी कैफे पहुंच गया।
वहां प्रेमिका दूसरे लड़के-लड़कियों के साथ बैठी थी। रितिक ने उसे तमाचा जड़ दिया तो शोर मचाने पर रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तमंचा निकाल लिया। एक गोली रितिक के दोस्त गौतम यादव के पीठ में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।