फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police paper leak news candidates protest in Pilibhit

सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग: पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश, पीलीभीत में प्रदर्शन

Tue, 20 Feb 2024 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 01:14 PM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले युवाओं ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सैकड़ों युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Police paper leak news candidates protest in Pilibhit
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए पीलीभीत में युवाओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में युवा नारेबाजी करते हुए राज्यमंत्री संजय गंगवार के कार्यालय पर पहुंचे, लेकिन राज्यमत्री नहीं मिले। यहां प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद युवाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा, परीक्षा को निरस्त कर दोबारा कराए जाने की मांग उठाई। 

विज्ञापन


जिलेभर से सैकड़ों युवा पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी युवा परीक्षा निरस्त करने की मांग का ज्ञापन लेकर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के कार्यालय पहुंचे। यहां राज्यमंत्री नहीं मिले। प्रदर्शन के दौरान दीप्ति गंगवार नाम की छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य छात्राओं ने छात्रा को उठाकर पानी पिलाया गया, जिससे वह होश में आई।

विज्ञापन

दो छात्रों ने भावावेश ने कहा कि यदि सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द नहीं होती है तो आत्महत्या कर लेंगे। हम लोग गरीब परिवार से आते हैं। पेपर बहुत अच्छा हुआ है, लेकिन किसी ने पेपर लीक कर दिया। राज्यमंत्री के कार्यालय से युवा नारेजबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय कुमार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग उठाई कि तत्काल सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द की जाए। युवाओं ने ज्ञापन में पेपर लीक होने संबंधित सबूत भी संलग्न किए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed