फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Police made minor's marriage, investigation not allowed'

‘पुलिस ने कराई नाबालिग की शादी, जांच भी नहीं होने दी’

Mon, 22 Jun 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
'Police made minor's marriage, investigation not allowed'
क्योलड़िया थाने के बाहर अधिकारियों को मामले की जानकारी देतीं चाइल्ड लाइन की समन्वयक कुसुम कुमारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चाइल्ड लाइन का क्योलड़िया पुलिस पर आरोप, आज करेंगे एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
नवाबगंज। नाबालिग की शादी कराने के मामले की जांच करने पहुंची चाइल्ड लाइन टीम को मदद के नाम पर क्योलड़िया पुलिस ने ठेंगा दिखा दिया। पुलिस सुरक्षा न मिलने से जांच किए बगैर बरेली लौटी टीम के समन्वयक ने थाना प्रभारी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है। उधर थाना प्रभारी ने शादी होने की घटना से ही इनकार कर दिया है।
क्योलड़िया के एक गांव में नाबालिग लड़की की इज्जतनगर के एक गांव के युवक से जबरन शादी कराने की सूचना पर रविवार को चाइल्ड लाइन की केंद्र समन्वयक कुसुम कुमारी टीम के साथ थाना क्योलड़िया पहुंची थीं। उनका आरोप है कि उन्होंने थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह से सुरक्षा मांगी तो उन्होंने पुलिस देने से साफ मना कर दिया लिहाजा टीम को बगैर जांच किए लौटना पड़ा। कुसुुम कुमारी और काउंसलर शेर मोहम्मद ने आरोप लगाया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुलिस की ही सांठगांठ से किशोरी की शादी हुई है। किशोरी को अभी घर में ही रखकर दबाव बनाया जा रहा है कि वह घरवालों के पक्ष में बयान दे। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी के खिलाफ वह सोमवार को एसएसपी से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने गांव जाकर शादी रुकवा दी थी। लड़की बालिग है। उसका जीजा दूसरी जगह शादी कराना चाहता है इसलिए शिकायतें करता रहता है। लड़की के ताऊ को थाने बुलाया है। चाइल्ड लाइन की टीम आई थी लेकिन कुछ देर बाद खुद लौट गई। - सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी क्योलड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed