फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police is not writing the report of e-rickshaw theft, the victim himself took out the footage

पुलिस नहीं लिख रही ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट, पीड़ित ने खुद निकलवाई फुटेज

Mon, 04 Jan 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police is not writing the report of e-rickshaw theft, the victim himself took out the footage
ई-रिक्शा की फुटेज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कहा- इज्जतनगर इलाके चोरी हो चुके हैं कई ई-रिक्शा, मगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती

विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सक्रिय गैंग लगातार ई-रिक्शा की चोरी कर रहा है। मगर पुलिस इस गैंग को पकड़ना तो दूर रिपोर्ट तक नहीं लिख रही। मजबूरन एक व्यक्ति ने खुद ही अपना ई-रिक्शा ढूंढना शुरू किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जुटा ली लेकिन इज्जतनगर पुलिस ने उसे टरका दिया। इसके बाद एसएसपी ऑफिस पहुंचा तो फिर थाने भेज दिया गया।
एसएसपी दफ्तर पहुंचे इज्जतनगर के बिहारमान नगला निवासी अफसर अली ने बताया कि लॉकडाउन में पिता की पेंशन पर लोन लेकर ई-रिक्शा खरीदा था। दो जनवरी की सुबह करीब चार बजे घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरी हो गया। इज्जतनगर पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो खुद ही ई-रिक्शा तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

घर से थोड़ा आगे सराफा दुकान के कैमरे में मिली फुटेज में एक चोर ई-रिक्शा ले जाते थे। दो बाइक पर उसके तीन अन्य साथी थे और सबने हेलमेट लगा रखा था। उन्होंने छोटी बिहार तक कई सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखी लेकिन चेहरे और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं दिखे। अफसर ने बताया कि आगे बैंक और अन्य दफ्तरों में उच्च क्षमता के कैमरे लगे हैं लेकिन कोई उन्हें फुटेज नहीं दिखा रहा। कहा, पुलिस अगर फुटेज देखे तो चोर पकड़े जा सकते हैं। उनके साथ ही मोहल्ले से चोरी हुए चार अन्य रिक्शे भी मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि फरीदापुर चौधरी और डेलापीर मंडी गेट से भी कई ई-रिक्शा चोरी हुए हैं। मगर पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
ई-रिक्शा चोरी के मामले में कोई शिकायत अभी जानकारी में नहीं है। पीड़ित व्यक्ति इज्जतनगर थाने में जाकर सीधे थानाध्यक्ष से मिलें, रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। फिर भी सुनवाई न हो तो मुझे बताएं। - श्वेता यादव, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed