फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police have opened history sheets on 15 notorious criminals in bareilly

Bareilly News: बवाल के आरोपी लकी शाह समेत 15 शातिरों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, निगरानी रखने के निर्देश

Sat, 06 Dec 2025 01:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 01:37 PM IST
सार

बरेली में रंगदारी वसूलने, पशु तस्करी करने और चोरी व लूट के अपराधों में लिप्त 15 आरोपियों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अब संबंधित थानों की पुलिस इन आरोपियों पर ज्यादा निगरानी रखेगी। इनमें प्रमुख नाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मपुरा निवासी जुनैद अली खां उर्फ लकी शाह का है।

विज्ञापन
police have opened history sheets on 15 notorious criminals in bareilly
लकी शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रंगदारी वसूलने, बवाल कराने, दंगा भड़काने, पशु तस्करी और चोरी व लूट के अपराधों में लिप्त 15 अपराधियों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने शिकंजा कसा है। एसएसपी ने इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। संबंधित थानों की पुलिस को इन सभी आरोपियों पर और ज्यादा निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। हिस्ट्रीशीटरों में प्रमुख नाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मपुरा निवासी जुनैद अली खां उर्फ लकी शाह का है। 

विज्ञापन


लकी पर 17 मुकदमे प्रेमनगर, कोतवाली और लखनऊ में दर्ज हैं। 26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर आई भीड़ को उकसाने का आरोप लकी पर लगा था और मुकदमे में उसका नाम दर्ज हुआ। लकी को पिछले निकाय चुनाव में भाजपा ने उसके वार्ड से पार्षद पद का टिकट दिया था। हालांकि तुरंत ही उसके मुकदमों की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद टिकट वापस ले लिया। 
विज्ञापन


इन शातिरों की भी खुली हिस्ट्रीशीट
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आंवला के गौसिया चौक निवासी रहीस अहमद उर्फ घिर्री, मोहल्ला खेड़ा निवासी मोबीन, दराबनगर निवासी ज्ञान सिंह, मोहल्ला कुरैशियान निवासी छोटा, ताड़गंज निवासी केशव उर्फ टेड़ा की हिस्ट्रीशीट खोली है। रहीस पर चोरी, मोबीन पर वाहन चोरी, ज्ञानसिंह पर पीटने व जानलेवा हमले, छोटा पर पशु तस्करी और केशव पर मादक पदार्थ तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफिजगंज थाने के रिठौरा निवासी वाहन चोर करन की भी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। सुभाषनगर सिठौरा निवासी अनीश ठाकुर उर्फ विजय, नेकपुर निवासी मुकेश कुमार की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन पर लूट, चोरी और अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने के मुकदमे दर्ज हैं। इज्जतनगर सैदपुर हाकिंस निवासी उजैर, परतापुर चौधरी निवासी मोहसिन, पीरबहोड़ा निवासी छुटका, बैसपुर गुलड़िया निवासी लालू पटेल, परतापुर जीवन सहाय निवासी अफरोज और कुम्हरा गांव निवासी सन्नी पटेल की हिस्ट्रीशीटर खोली गई है। उजैर पर चोरी, मोहसिन और लालू पटेल पर वाहन चोरी, छुटका पर पशु तस्करी, अफरोज पर रंगदारी, सन्नी पटेल पर लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं। 


 एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के निवासी 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। नए हिस्ट्रीशीटरों के निवास स्थान वाले संबंधित थाना प्रभारियों को इनकी सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed