फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police Force deployed outside Maulana Tauqeer Raza house in Bareilly

बरेली में अलर्ट पर पुलिस: मौलाना तौकीर रजा के घर के बाहर फोर्स तैनात, शहर से लेकर उत्तराखंड सीमा तक चौकसी

Fri, 09 Feb 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा ने देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी देकर विरोध जताने का एलान किया है। इसके मद्देनजर शहर में सुबह से कड़ी चौकसी है।

विज्ञापन
Police Force deployed outside Maulana Tauqeer Raza house in Bareilly
उत्तराखंड सीमा पर चौकसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के एलान के बाद शुक्रवार सुबह से शहरभर में कड़ी चौकसी है। मौलाना ने इस्लामिया मैदान में पहुंचकर गिरफ्तारी देने का एलान किया है। इसको देखते हुए इस्लामिया मैदान को सील कर दिया गया है। तौकीर रजा के घर के बाहर पुलिस तैनात है। दरगाह के पास बाजार पूरी तरह से बंद है। इलाके में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। उधर, हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद उत्तराखंड सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। दूसरे जिलों से लगी सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। 

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा ने देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी देकर विरोध जताने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी इबादतगाहों को छीना जा रहा है। बुलडोजर चलाया जा रहा है। हमसे बोलने तक का अधिकार छीना जा रहा है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपनी इबादतगाहों की हिफाजत के लिए शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराएं। मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी के माध्यम से लोगों से इस्लामिया मैदान में पहुंचने का आह्वान किया गया। दूसरी ओर, पुलिस-प्रशासन ने प्रस्तावित कार्यक्रम को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। 

विज्ञापन

Police Force deployed outside Maulana Tauqeer Raza house in Bareilly
इस्लामिया मैदान के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार शाम को ही इस्लामिया मैदान को सील कर पुलिस फोर्स दिया गया। यहां 1400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। छह एएसपी और 12 सीओ के हाथों सुरक्षा की कमान है। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ की भी तैनाती की गई है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। संवैधानिक तरीके से बात रखने का सबको अधिकार है, मगर सड़क पर उतरकर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। 

Police Force deployed outside Maulana Tauqeer Raza house in Bareilly
इस्लामिया मैदान के बाहर घुड़सवार पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के नेतृत्व में घुड़सवार पुलिस ने की गश्त
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बिहारीपुर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में गश्त की। पुलिस, पीएसी व आरएएफ के साथ घुड़सवार पुलिस की टुकड़ी भी इसमें शामिल रही। अधिकारियों ने तंग गलियों में घूमकर लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन

Police Force deployed outside Maulana Tauqeer Raza house in Bareilly
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी-उत्तराखंड सीमा पर सख्त पहरा
बहेड़ी में यूपी-उत्तराखंड सीमा पर गांव सतुईया के पास पुलिस का सख्त पहरा है। सीओ व एएसपी डॉ तेजवीर सिंह ने खुद कमान संभाल रखी है। उत्तराखंड से आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को हुए उपद्रव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसको देखते हुए उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। एएसपी डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि सख्ती उन लिंक मार्गो पर भी की गई है जो उत्तराखंड से जुड़ते हैं। अग्रिम आदेश तक इस अभियान को जारी रखा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed