फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police filed FIR in case of indecency with lover couple in hotel room in Bareilly

होटल में प्रेमी जोड़े से अभद्रता: पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा, जमात-ए-रजा समेत दो संगठनों पर रिपोर्ट

Tue, 23 May 2023 03:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 May 2023 03:28 PM IST
सार

संगठन के लोगों ने रविवार रात प्रेमी युगल को होटल के कमरे में पकड़ लिया था। आरोप है कि उनसे अभद्रता की गई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Police filed FIR in case of indecency with lover couple in hotel room in Bareilly
थाना सुभाषनगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के एक होटल में प्रेमी युगल से अभद्रता करने वाले दो संगठनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने दोनों संगठनों और चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सुभानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। 

विज्ञापन


रविवार को सुभाषनगर के एक होटल में रेलवे कर्मचारी के साथ उसकी प्रेमिका पहुंची थी। कुछ संगठन के लोगों ने प्रेमी जोड़ों से अभद्रता की थी। अब पुलिस की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सुभाष नगर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह की ओर से जमात ए रजा संगठन और रजा एक्शन कमेटी नाम के संगठनों के साथ ही चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- प्रेमी युगल से अभद्रता: गैर मजहब के युवक संग होटल के कमरे में थी युवती, तभी पहुंच गए धार्मिक संगठन के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने प्रेमी युगल से न केवल अभद्रता की बल्कि उनका वीडियो बनाकर उनकी निजता भी भंग की और पहचान सार्वजनिक की। वीडियो के आधार पर चेहरे पहचान कर गिरफ्तारी की जा सकती है। इससे पहले पुलिस ने प्रेमी युगल को बुलाने का प्रयास किया लेकिन बदनामी के डर से वह रिपोर्ट कराने नहीं आए।

यह था मामला 

सुभाषनगर पुलिया ढलान के पास बने होटल में रविवार को शाहजहांपुर में तैनात रेलवे कर्मचारी प्रेमिका को लेकर पहुंचा था। दोनों ने अपनी आईडी जमा करके एक कमरा ले लिया। थोड़ी ही देर बाद एक धार्मिक संगठन के लोग होटल पहुंच गए और कमरा खुलवाया। 

संगठन के लोगों ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम-पता बताया। बाद में संगठन के लोगों ने कॉल करके लड़की के घरवालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। लड़के को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

दो समुदायों का मामला होने से गरमाया प्रकरण

रेलकर्मी और उसकी प्रेमिका दोनों अलग समुदाय के थे। इसलिए संगठन के लोग वीडियो में काफी गुस्साए हुए लग रहे हैं। वह लड़के से पूछ रहे हैं कि उसका मकसद क्या है, वह किस संगठन के लिए काम कर रहा है। उन्होंने उसके मोबाइल में मौजूद पंद्रह वीडियो का हवाला देते हुए सवाल दागे कि इनमें कौन लड़कियां हैं। संगठन के ही सोशल मीडिया ग्रुपों में इस वीडियो को प्रसारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed