फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police filed a report of rape in the fight

Bareilly News: पुलिस ने मारपीट में दर्ज की दुष्कर्म की रिपोर्ट

Tue, 09 Apr 2024 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Police filed a report of rape in the fight
सिरौली। कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म की तहरीर देने के बाद भी पुलिस पर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंंद हैं। बीते दिनों उन्होंने उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। शनिवार की रात दो आरोपी घर में घुस आए। उन्होंने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्चों सहित उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसने थाने जाकर दुष्कर्म की तहरीर दी थी मगर, पुलिस ने खेल करते हुए मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

रविवार रात उन्होंने भाई पर जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे मेडिको लीगल के लिए रामनगर भेजा। इस संबंध में उसने एक तहरीर भी दी है। वहीं, मामले में सिरौली इंस्पेक्टर लव सिरोही का कहना है कि दुष्कर्म का आरोप गलत है। मारपीट हुई थी। इसका मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed