फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police filed 30 pages charge sheet against accused for killing rate in budaun uttar pradesh

Rat Murder Case: चूहे की हत्या के आरोपी युवक के खिलाफ 30 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने कोर्ट में की दाखिल

Tue, 11 Apr 2023 12:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Apr 2023 12:21 PM IST
सार

चूहे की हत्या के मामले में बदायूं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 30 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। करीब पांच महीने पुराना मामला काफी सुर्खियों में रहा। पढ़ें क्या है पूरा घटनाक्रम ...

विज्ञापन
Police filed 30 pages charge sheet against accused for killing rate in budaun uttar pradesh
चूहे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में युवक मनोज को चूहा मारना महंगा पड़ गया। चूहे की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके खिलाफ 30 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। यह मामला बीते साल 25 नवंबर का है। आरोपी मनोज के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन

यह था घटनाक्रम 

बीते साल 25 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के पनबड़िया निवासी मनोज कुमार ने घर से चूहा पकड़ा था। वह चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर घर के बाहर नाले में डुबोने लगा। इसी दौरान पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा वहां से गुजर रहे थे। विकेंद्र ने मनोज को ऐसा करने से रोका तो उनसे बहस करने लगा। 

विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly : नाले में डुबोने से नहीं, दम घुटने से हुई थी चूहे की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच कहासुनी हुई तो विकेंद्र ने पुलिस को बुला लिया। विकेंद्र आरोपी मनोज पर एफआईआर दर्ज कराने की जिद करने लगे। पुलिस उसी दिन आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई। इसके बाद चूहे का बरेली के आईवीआरआई में पोस्टमार्टम कराया गया था। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विकेंद्र एफआईआर दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने बाद में विकेंद्र की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। बाद में मनोज को कच्ची जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस चूहे की हत्या के मामले की जांच में जुटी रही। 
 

UP News: अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी अशरफ की पेशी, आगे भी लागू हो सकता है फार्मूला, जानिए वजह


 

पांच महीने में तैयार की 30 पन्नों की चार्जशीट 

करीब पांच महीने में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चूहे की हत्या के मामले में आरोपी मनोज के खिलाफ 30 पन्नों की चार्जशीट तैयार की। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि चूहा मारने के आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed