फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police failed to trace the psycho killer who murdered nine women in Bareilly

नौ महिलाओं का हत्यारा कौन?: तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस पता लगाने में नाकाम, अब विक्षिप्तों में कातिल की तलाश

Sat, 09 Dec 2023 09:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 09:21 AM IST
सार

बरेली में 10 किमी के दायरे में जून से अब तक नौ महिलाओं की हत्या हो चुकी है। एक ही तरीके से सभी वारदात को अंजाम दिया गया। इनमें तीन मामलों का पुलिस खुलासा करने का दावा कर चुकी है, लेकिन बाकी मामलों में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। 

विज्ञापन
Police failed to trace the psycho killer who murdered nine women in Bareilly
छह महीने में हो चुकी है नौ महिलाओं की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही इलाके में 10 किमी के दायरे में छह माह में एक-एक कर नौ महिलाओं की हत्या से क्षेत्र में दहशत है। महिलाओं ने खेत की ओर जाना छोड़ दिया है। लोगों में जहन में एक ही सवाल है कि इन सभी वारदात के पीछे सीरियल किलर है या कोई सिरफिरा। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस इनमें से कई मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन


मामला विधानसभा में भी गूंज चुका है। मुख्यमंत्री के आदेश पर अफसर दौड़ रहे हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही है। अब पुलिस विक्षिप्तों में कातिल की तलाश कर रही है। ऐसे 82 लोगों को चिह्नित कर मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने की बैठक 
शुक्रवार शाम शाही थाने पहुंचे आईजी डॉ. राकेश सिंह व एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने आनंदपुर, खरसैनी व कुल्छा गांव के प्रधान व अन्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को भी बैठाया गया। लोगों ने सवाल-जवाब किए और आगे की कार्रवाई को लेकर दिशा तय की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP: यहां छह माह में नौ महिलाओं का एक ही तरीके से कत्ल, सिरफिरे का जुनून या तांत्रिक का जाल, सिर धुन रही पुलिस
 

आईजी व एसएसपी ने लोगों से जागरूक रहने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की। हाल ही में शाही थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दीकलां में पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। आईजी व एसएसपी ने वहां निरीक्षण किया। वहां एक दरोगा व छह सिपाहियों की तैनाती कर दी गई।

संबंधित खबर- कातिल की तलाश: 250 गांव रडार पर... ड्रोन से निगरानी; नौवीं महिला की हत्या के बाद एडीजी-आईजी ने संभाला मोर्चा

ये दांव भी रहे नाकाम
- शाही, शेरगढ़ एवं शीशगढ़ थाना क्षेत्र में जन सहयोग से 545 कैमरे लगाए गए पर कातिल का कोई सुराग नहीं मिला।
- क्षेत्र में रोज 16 टीमों की दौड़ भी नाकाम साबित हो रही है।
- क्षेत्र में 70 ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है, पर कातिल अब भी आजाद घूम रहा है।
- नदियों में नाव से निगरानी व ड्रोन कैमरे उड़ाकर भी पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ।
- रोज गोष्ठी व बैठकों के बावजूद मामले का कोई हल नहीं मिल पा रहा है।

आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि हत्याएं किसी एक शख्स ने कीं या ज्यादा लोगों ने की हैं, दोनों ही बिंदुओं पर टीमें काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द कोई नतीजा निकलेगा। कुछ घटनाओं में परिवार के करीबी लोगों पर भी संदेह है, उनकी भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed