फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police failed despite all efforts, now search for murderer among the insane

Bareilly News: तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस नाकाम, अब विक्षिप्तों में कातिल की तलाश

Sat, 09 Dec 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Police failed despite all efforts, now search for murderer among the insane
बरेली। 10 किमी के दायरे में छह माह में एक-एक कर नौ महिलाओं की हत्या से क्षेत्र में दहशत है। महिलाओं ने खेत की ओर जाना छोड़ दिया है। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस इनमें से कई मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है। मामला विधानसभा में भी गूंज चुका है। मुख्यमंत्री के आदेश पर अफसर दौड़ रहे हैं पर कामयाबी नहीं मिल पा रही है। अब पुलिस विक्षिप्तों में कातिल की तलाश कर रही है। ऐसे 82 लोगों को चिह्नित कर मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम शाही थाने पहुंचे आईजी डॉ. राकेश सिंह व एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने आनंदपुर, खरसैनी व कुल्छा गांव के प्रधान व अन्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को भी बैठाया गया। लोगों ने सवाल-जवाब किए और आगे की कार्रवाई को लेकर दिशा तय की गई। आईजी व एसएसपी ने लोगों से जागरूक रहने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की। हाल ही में शाही थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दीकलां में पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। आईजी व एसएसपी ने वहां निरीक्षण किया। वहां एक दरोगा व छह सिपाहियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

ये दांव भी रहे नाकाम
- शाही, शेरगढ़ एवं शीशगढ़ थाना क्षेत्र में जन सहयोग से 545 कैमरे लगाए गए पर कातिल का कोई सुराग नहीं मिला।

- क्षेत्र में रोज 16 टीमों की दौड़ भी नाकाम साबित हो रही है।
-क्षेत्र में 70 ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है, पर कातिल अब भी आजाद घूम रहा है।
- नदियों में नाव से निगरानी व ड्रोन कैमरे उड़ाकर भी पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ।

- रोज गोष्ठी व बैठकों के बावजूद मामले का कोई हल नहीं मिल पा रहा है।

हत्याएं किसी एक शख्स ने कीं या ज्यादा लोगों ने की हैं, दोनों ही बिंदुओं पर टीमें काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द कोई नतीजा निकलेगा। कुछ घटनाओं में परिवार के करीबी लोगों पर भी संदेह है, उनकी भी निगरानी की जा रही है। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed