फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police could not arrest Maulana Tauqeer Raza hearing will be held on 1st April

Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, अब एक अप्रैल को होगी सुनवाई

Tue, 19 Mar 2024 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 04:06 PM IST
सार

कोर्ट से 2010 बरेली दंगे के मास्टरमाइंड ठहराए गए आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस ने मौलाना की तलाश में दिल्ली, अजमेर और हैदराबाद तक दबिश देने का दावा किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सकी। 

विज्ञापन
Police could not arrest Maulana Tauqeer Raza hearing will be held on 1st April
मौलाना तौकीर रजा

विस्तार

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को गिरफ्तार कर पेश करने के मामले में सुनवाई फिलहाल टल गई है। एडीजी फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अब एक अप्रैल की तारीख तय की है। इससे पहले 21 मार्च को जिला जज की अदालत तय करेगी कि सुनवाई किस कोर्ट में होगी। 

विज्ञापन


एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को वर्ष 2010 के दंगे का मास्टरमाइंड बताया था। उनके खिलाफ लगातार दो तारीख से गैर जमानती वारंट जारी हो रहा है। इस बार तौकीर को गिरफ्तार कर पेश करने की जिम्मेदारी कोर्ट ने सीधे एसएसपी सुशील घुले को दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस की दस टीमों ने चार राज्यों के कई शहरों में दबिश दी लेकिन तौकीर को गिरफ्तार नहीं कर सकीं। मौलाना के घर सोमवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया था। मंगलवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले की सुनवाई की। चूंकि इस कोर्ट से वर्ष 2010 के दंगे के केस की पत्रावली जिला जज कोर्ट में तलब हो चुकी है, इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अगली सुनवाई एक अप्रैल को तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को तय होगा, किस कोर्ट में होगी सुनवाई
मौलाना तौकीर को जिस मामले में गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था, उसमें कई आरोपियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। एक आरोपी शहजादे का नाम भी इनमें शामिल है। उसकी ओर से जिला जज की कोर्ट में पत्र देकर कहा गया था कि संबंधित कोर्ट से उसकी पत्रावली हटाकर किसी और कोर्ट में कर दी जाए। 

जिला जज इस केस ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई कर रहे हैं। जिला जज कोर्ट में पिछली तारीख पर दोनों पक्षों की बहस हो चुकी है। अब इस मामले में 21 मार्च की तारीख तय है। बृहस्पतिवार को ही पता लगेगा कि मौलाना तौकीर का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में ही चलेगा या फिर किसी और कोर्ट में भेज दिया जाएगा।

10 टीमों को छकाया, सर्विलांस भी फेल
शातिरों व नामी अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस धार्मिक व राजनैतिक शख्स मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार करने में पस्त साबित हो रही है। पुलिस की 10 टीमों के अलावा एसओजी, सर्विलांस व साइबर सेल की टीमें अत्याधुनिक संसाधनों के सहारे मौलाना की तलाश में जुटी हैं। पश्चिमी बंगाल, दिल्ली के साथ ही राजस्थान के अजमेर, जयपुर, हैदराबाद व असम में छापे मारे जा रहे हैं पर मौलाना की सही लोकेशन पुलिस पता नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed