फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police busy in elections, Raka is making reel on Haryanvi song

Bareilly News: पुलिस चुनाव में व्यस्त, राका बना रहा हरियाणवी गाने पर रील

Tue, 16 Apr 2024 05:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Police busy in elections, Raka is making reel on Haryanvi song
बरेली। सेंट्रल जेल से जमानत पर छूटे गोंडा के कुख्यात अपराधी समीर उर्फ राका ने बीते दिनों जेल के अंदर खींचे गए फोटो वायरल कर सनसनी फैला दी थी। इज्जत नगर थाना पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अभी तक राका को नहीं तलाश सकी है। चुनाव में व्यस्तता का हवाला दिया जा रहा है। वहीं राका एक बार फिर अपने यू-ट्यूब चैनल पर सक्रिय हो गया है। वह अपने बारे में छपी खबरों के साथ हरियाणवी गाने पर रील बनाकर शेयर कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की ढिलाई को देखते हुए ही राका फिर सक्रिय हुआ है। क्योंकि कुछ दिन पहले उसके जेल के फोटो सार्वजनिक होने पर जब पुलिसिया कार्रवाई की गई थी, तब उसने घबराकर अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी हटा ली थी। राका को उस समय गिरफ्तारी का खौफ सता रहा था, लेकिन पुलिस की ढिलाई को देखते हुए राका दोबारा टशन दिखा रहा है।
विज्ञापन

वह यू-ट्यूब चैनल समीर राका 4545 पर सक्रिय है और उसके 363 सब्सक्राइबर्स हैं। राका ने इसमें खुद को लखनऊ का किंग दर्शाया है। इस यू-ट्यूब चैनल पर उसने पेशी के दौरान के कई वीडियो, डॉयलाग और गानों के साथ एडिट कर अपलोड किए हैं। उसने हाल ही में उसके संबंध में बरेली में छपी खबर का स्क्रीनशॉट लेकर भी हरियाणवी गाना एडिट कर चैनल पर अपलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने पर हो गया था अंडरग्राउंड
बीते दिनों जेल के अंदर के फोटो वायरल होने पर जब समीर उर्फ राका पर शिकंजा कसा था तो उसने वीडियो जारी कर सफाई दी थी और फोटो के बारे में अनभिज्ञता जताई थी। हालांकि जिस आईडी से वीडियो जारी कर उसने सफाई दी थी, उसी फेसबुक आईडी से जेल के फोटो वायरल हुए थे। इसलिए उसकी चालाकी काम नहीं आई। इधर उसके दोबारा सक्रिय होने पर इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह का कहना है कि पीलीभीत चुनाव की वजह से पुलिस की ड्यूटी लगी है। फुर्सत मिलते ही पुलिस टीम राका को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed