{"_id":"5f90957e8ebc3e9be105636c","slug":"police-brought-asylum-couple-in-delhi-many-friends-and-relatives-also-in-custody-bareilly-news-bly4241802119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में शरण देने वाले दंपती को उठा लाई पुलिस, कई दोस्त-रिश्तेदार भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में शरण देने वाले दंपती को उठा लाई पुलिस, कई दोस्त-रिश्तेदार भी हिरासत में
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना किला में बवाल के बाद लड़की की तलाश और तेज
विज्ञापन
अब अजमेर में मिली नई लोकेशन, तलाश करने रवाना हुई टीम
बरेली। किला इलाके की नाबालिग बताई जा रही लड़की को दूसरे समुदाय के युवक के अगवा करने के मामले के मंगलवार को तूल पकड़ने और थाने में बवाल होने के बाद पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस दिल्ली में उन्हें शरण देने वाले दंपती को पकड़ लाई। युवक के कुछ दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस बीच दोनों के दिल्ली से अजमेर चले जाने का पता चला है।
किला की लड़की और उसके अपहरण के आरोपी बिलाल की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। हल्द्वानी और मुरादाबाद के बाद उनके दिल्ली में होने का पता चला था। पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंचीं लेकिन कई दिन तक दोनों के मोबाइल लगातार स्विच ऑफ रहने की वजह से उन तक पहुंचने में नाकाम रहीं। बिलाल के रिश्तेदारों और दोस्तों के नंबर सर्विलांस पर लगाने का भी कोई नतीजा नहीं निकला। दो दिन पहले एक सूचना मिलने के बाद पुलिस पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके में उस घर तक पहुंच गई जहां बिलाल लड़की को लेकर एक रात ठहरा था लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों अजमेर निकल चुके थे। एक टीम को अब अजमेर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में दोनों को अपने घर में ठहराने वाले पति-पत्नी को भी भी पुलिस पकड़कर बरेली ले आई है। बिलाल के रिश्तेदारों और कुछ दोस्तों को भी पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच बुधवार को लड़की के पिता ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्होंने संगठनों से मदद मांगी थी मगर थाने में बवाल अचानक हुआ घटनाक्रम था। पुलिस उनके संपर्क में है और लगातार स्थिति भी बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अब अजमेर में मिली नई लोकेशन, तलाश करने रवाना हुई टीम बरेली। किला इलाके की नाबालिग बताई जा रही लड़की को दूसरे समुदाय के युवक के अगवा करने के मामले के मंगलवार को तूल पकड़ने और थाने में बवाल होने के बाद पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस दिल्ली में उन्हें शरण देने वाले दंपती को पकड़ लाई। युवक के कुछ दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस बीच दोनों के दिल्ली से अजमेर चले जाने का पता चला है।