फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police beaten rss leader

दरोगा ने संघ प्रचारक को पीटा, भाजपाइयों ने करगैना चौकी घेरी, हाईवे जाम किया

Fri, 15 Jul 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
police beaten rss leader
बरेली। चेकिंग के नाम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मथुरा महानगर प्रचारक आर्येंद्र कुमार के साथ बृहस्पतिवार शाम करगैना चौकी के दरोगा ने अभद्रता कर दी। उन्होंने विरोध किया तो दरोगा ने उन पर हाथ चला दिया। इसका पता चलते ही सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत संघ के तमाम कार्यकर्ता और भाजपा नेता चौकी पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने चौकी का घेराव कर बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद सीओ और इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी दरोगा को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने निलंबित कर दिया है। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

बदायूं के रहने वाले संघ के मथुरा महानगर प्रचारक आर्येंद्र कुमार बृहस्पतिवार शाम करगैना चौकी के पास से बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान चौकी पर तैनात दरोगा अंकित और कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। दरोगा बाइक का चालान करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दरोगा ने आर्येंद्र की पिटाई कर दी। उन्होंने अपना परिचय भी दरोगा को दिया। बताया कि मां का इलाज कराने बरेली आए हैं लेकिन इसके बाद भी दरोगा के तेवर में कोई कमी नहीं आई। घटना का पता चलते ही संघ के तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी और भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। तब तक सीओ किला आशीष प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील अहलावत भी फोर्स के साथ पहुंच गए थे। भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

इसी बीच आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप और बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने करगैना चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर घोर आपत्ति जताई। सांसद ने तो यहां तक कह दिया कि चौकी पुलिस खनन कराती है। गुस्साए कार्यकर्ता पुलिस चौकी के सामने बदायूं हाईवे पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। करीब आधे घंटे बाद संघ पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं को सीओ ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। तब कार्यकर्ता माने और हाईवे से उठे। इसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ता संघ कार्यालय चले गए। वहां देर रात तक बैठक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed