{"_id":"61a28d9d0a87cc57ad4c2a5c","slug":"police-beaten-by-people-in-ritora-hafizganj-news-bly4674553123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिाठौरा में चेकिंग कर रही पुलिस की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिाठौरा में चेकिंग कर रही पुलिस की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। रिठौरा भोजीपुरा मार्ग पर चौकी इंचार्ज की अगुवाई में चेकिंग कर रही रिठौरा पुलिस की एक बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर जमकर पिटाई की और कई पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ दी। बीच सड़क पिट रही पुलिस को कुछ ग्रामीणों ने बचाया और एक हमलावर को भी पकड़ लिया। पुलिस ने इसके बाद भोजीपुरा के गांव तुलसीपुर निवासी धर्मवीर को नामजद कर 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिठौरा चौकी इंचार्ज सुजीत सिंह के मुताबिक शनिवार को वह टीम के साथ रिठौरा-भोजीपुरा मार्ग पर नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तीन लोग बिना नंबर की एक बाइक पर गुजरे। उन्हें रोका तो वे गालियां देने लगे और विरोध करने पर हमला कर दिया। अपने 10-15 साथियों को बुलाकर पुलिस टीम की जमकर पिटाई की और कई पुलिस वालों की वर्दी फाड़ दी। मारपीट में सिपाही जुबैर घायल हो गया। दूसरे सिपाहियों के भी चोटें आईं।
बीच सड़क पर पुलिस को पिटता देख आसपास से पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया और एक हमलावर को पकड़ भी लिया। बाकी हमलावर भाग निकले। पकड़ा गया आरोपी भोजीपुरा इलाके के गांव तुलसीपुर का रहने वाला धर्मवीर है। पुलिस ने धर्मवीर सहित उसके 10-15 अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
आरोपी बोला- मैं तो किसान हूं
खाद का कट्टा लेने आया था
पकड़े गए आरोपी धर्मवीर का कहना है कि वह किसान है और खाद का कट्टा लेने रिठौरा आया था। घर लौटते समय रास्ते में पुलिस चेकिंग करती मिली। पुलिस वालों ने उसे रोका तो उसने गाड़ी के सारे कागजात दिखा दिए। इसी बीच स्कूल से पढ़कर आ रहे उसका भतीजा और भतीजी गुजरे तो पुलिस ने उनकी भी बाइक रोक ली। उसने बच्चों की बाइक जाने देने को कहा तो पुलिस वाले भड़क गए। इसी पर उसकी पुलिस से कहासुनी हो गई। पुलिस वालों ने उसे गालियां देते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। फिर पुलिस पर हमला करने की झूठी कहानी गढ़ दी।