फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police beat up BJYM leader, created ruckus at Chowk Kotwali

पुलिस ने भाजयुमो नेता को पीटा, चौक कोतवाली पर जमकर हंगामा

Fri, 18 Mar 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police beat up BJYM leader, created ruckus at Chowk Kotwali
कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता से विवाद के बाद तैनात पुलिस - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में भाजयुमो के महानगर महामंत्री अर्जुन ठाकुर की बुधवार रात पुलिस ने पिटाई लगा दी। आरोप है कि इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा, एक दरोगा और चार सिपाहियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। युवा नेता के साथ मारपीट की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुबह चार बजे तक कोतवाली पर हंगामा किया।। अर्जुन ठाकुर ने थाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नूगंज फाटक निवासी अर्जुन ठाकुर बुधवार रात साढ़े 11 बजे भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के आवास से लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर सादा वर्दी में एक दरोगा व चार सिपाही मोहल्ले के एक व्यक्ति को पीट रहे थे। अर्जुन ने इस पर आपत्ति की तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस बीच अर्जुन ने भावलखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख राजाराम को फोन कर सूचना दी। दूसरी तरफ सिपाहियों ने कोतवाली पर खबर दे दी। कुछ देर में इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा भी पहुंच गए।
विज्ञापन

अर्जुन का आरोप है कि इंस्पेक्टर उन्हें पीटते हुए थाने तक ले आए और फर्जी मुकदमा लगाने की धमकी दी। इधर, युवा नेता के साथ पुलिस की पिटाई की खबर पर कुछ देर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली जा धमके। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख राजाराम पहुंच गए। उनकी थाना प्रभारी से नोकझोंक हो गई। सीओ सिटी सरवणन टी ने मौके पर पहुंचकर भाजपा नेताओं को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर हमारा फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। एसपी को भी थाना प्रभारी ने गलत सूचना दी। थाने पर धरने पर बैठने की चेतावनी देने के बाद पुलिस अधिकारी अलर्ट हुए। - अरुण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष-भाजपा
चौक कोतवाली क्षेत्र में विवाद के मामले की जांच एसपी सिटी संजय कुमार को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed