{"_id":"66a06c142cbe816682055505","slug":"police-arrested-two-robbers-in-encounter-in-bareilly-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में दो लुटेरे भूत और गंठी गिरफ्तार, पुलिस की गोली से दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में दो लुटेरे भूत और गंठी गिरफ्तार, पुलिस की गोली से दोनों घायल
Wed, 24 Jul 2024 08:21 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:21 AM IST
सार
भमोरा पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में दो लुटेरों को दबोच लिया। दोनों चोरी-लूट के मामलों में वांछित थे। मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात दो इनामी लुटेरों भूत और गंठी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों चोरी व लूट के मामलों में वांछित थे।
विज्ञापन
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बब्बनपुरवा निवासी फरमान उर्फ भूत और बारादरी थाने के मोहल्ला ईंट पजाया निवासी वसीम उर्फ गंठी को भमोरा पुलिस ने घेर लिया। पुलिस के मुताबिक यह दोनों बिना नंबर की बाइक से जा रहे थे। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोलियां दोनों को घुटने के नीचे लगीं। दोनों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया भमोरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में दोनों वांछित थे। दोनों के पास से चोरी का काफी जेवर बरामद किया गया है। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। शहर के थानों में भी इन पर कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन