फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two opium smugglers in Bareilly

बरेली में दो तस्कर गिरफ्तार: आरोपियों से 30 लाख रुपये की अफीम बरामद; झारखंड से जुड़े तस्करी के तार

Wed, 13 Sep 2023 01:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक किलो 370 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ये अफीम झारखंड के तस्करों से खरीदी थी। 

विज्ञापन
Police arrested two opium smugglers in Bareilly
अफीम तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली क्षेत्र में एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक किलो 370 ग्राम अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है। अफीम तस्करी के तार झारखंड से जुड़े बताए गए हैं। 

विज्ञापन


एएनटीएफ और सिरौली थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार रात करीब 11 बजे सिरौली मार्ग पर पिपरी तिराहे से नेंबर सिंह और शिवपाल को गिरफ्तार किया। दोनों से 30 लाख रुपये की अफीम, 12597 रुपये और बाइक बरामद हुई। सिरौली के गांव लभारी निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

झारखंड के तस्करों से खरीदी थी अफीम 

पूछताछ में आरोपी नेंबर सिंह ने बताया कि झारखंड व अन्य राज्यों के लोग ट्रेनों से अफीम तस्करी करते हैं। वह दोनों फतेहगंज पूर्वी रेलवे स्टेशन पर वहां के लोगों से अफीम खरीद लेते थे। बरामद अफीम भी झारखंड के लोगों से खरीदी थी। कुछ फुटकर में बेच दी थी। बाकी अफीम बेचने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 

दोनों आरोपी झारखंड के तस्करों को नाम नहीं बता सके। आशंका है कि मादक पदार्थ तस्करी के पीछे बड़ा गिरोह हो सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इससे पहले बरेली जिले में कई तस्करी पकड़े जा चुके हैं। पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर और बदायूं में तस्करों की गिरफ्तारी हुई थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed