फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two accused of making illegal arms in bareilly

Bareilly News: किराये पर कमरा लेकर बना रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने छापा मारा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 06:59 PM IST
सार

दोनों आरोपियों ने बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर में नव निर्मित फायर सर्विस स्टेशन के निकट मकान में किराये पर कमरा ले रखा था। कमरे में ही अवैध हथियार बना रहे थे। 

विज्ञापन
Police arrested two accused of making illegal arms in bareilly
पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किए अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक मकान पर छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी नगर के मोहल्ला मोहम्मदपुर में नव निर्मित फायर सर्विस स्टेशन के निकट मकान में हथियार बना रहे थे। पुलिस ने मौके से बन और अधबने 24 अवैध हथियार व उपकरण बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना भोजीपुरा के गांव निवासी लालाराम और शेरगढ़ क्षेत्र के गांव खजुआ जागीर निवासी गुड्डू उर्फ तौफीक को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। लालाराम पर सीबीगंज, भोजीपुरा, इज्जतनगर थानों में 2012 से अब तक आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं । वहीं गुड्डू दो दशक से अवैध हथियार बनाने के धंधे में लगा हुआ है। इस पर शेरगढ़ समेत आधा दर्जन थानों में अब तक 24 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति निकला पापी: पत्नी से बोला- बड़े भाई और भांजे संग सोना होगा, न मानी तो की घिनौनी हरकत; यहीं न रुका दरिंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बहेड़ी में किराए पर कमरा लेकर अवैध हथियार बनाने का धंधा पिछले हफ्ते ही शुरू किया था। अन्य जगहों पर भी यह दोनों किराए पर ही कमरा लेकर अवैध हथियार बनाते थे। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कुछ और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उनके पीछे पुलिस टीम व मुखबिरों को लगाया गया है।

ये हथियार हुए बरामद 

पुलिस ने मौके से सात तमंचे 315 बोर, छह तमंचे 12 बोर, दो पौनिया, दो बंदूकें 12 बोर, एक राइफल, चार अधबने तमंचे व कारतूस के अलावा उपकरण व कुछ अन्य सामान बरामद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed